The Lallantop

प्रचार-प्रसार: तकनीकी क्षेत्र में विश्व ने माना भारतीय युवाओं की प्रतिभा का लोहा- गहलोत

गहलोत बोले- राज्य सरकार युवाओं को तकनीकि शिक्षा व रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है.

Advertisement
post-main-image
अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश के महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं हैं. राज्य सरकार युवाओं और छात्रों को केंद्र में रखकर नीतियां बना रह है. वर्तमान IT युग में भारतीय युवाओं की प्रतिभा का लोहा विश्वभर के देशों ने माना है. राज्य सरकार युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा देने तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

श्री गहलोत शुक्रवार को जोधपुर में तीन दिवसीय डिजिफेस्ट जॉब फेयर व प्रदर्शनी के पहले दिन आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जॉब फेयर में 270 कंपनिया आई हैं तथा पहले दिन ही 500 युवाओं का चयन नौकरी के लिए हो चुका है. 1500 से ज्यादा प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है. 75 हजार प्रतिभागियों ने जॉब फेयर में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है. गहलोत ने कहा कि यहां कंपनियां में लगभग 30 हजार वेकेंसी हैं, जिन्हें तीन दिन चलने वाले इस जॉब फेयर में भरा जाएगा. युवाओ और बेरोजगारों के लिए नौकरी प्राप्त करने का यह बड़ा अवसर है.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर डिजिफेस्ट के पहले ही दिन प्रतिष्ठित कंपनियों से 18-18 लाख के उच्चस्तरीय पैकेज प्राप्त करने वाले 5 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.

Advertisement
राज्य सरकार दे रही हर क्षेत्र में IT को प्रोत्साहन

गहलोत ने कहा कि वर्तमान युग IT का युग है. स्वर्गीय राजीव गांधी का देश को IT से जोड़ने का स्वप्न आज साकार हो रहा है. राज्य सरकार प्रदेश में IT शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए लगातार निर्णय ले रही है. जोधपुर में 600 करोड़ की लागत से फिनटेक हब और जयपुर में राजीव गांधी सेंटर फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी की स्थापना की जा रही है. आज ई-मित्र के माध्यम  से जनता को 600 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं.

अगला बजट होगा युवाओं और छात्रों को समर्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के हितों की रक्षा के लिए कृत-संकल्पित है. युवा देश का भविष्य हैं. सभी युवाओं के सपने साकार करने के लिए राज्य सरकार हर कदम पर अपना सहयोग दे रही है. प्रदेश में अबतक 1.25 लाख सरकारी पदों पर भर्तियां की जा चुकी हैं, लगभग इतने ही पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं और 1 लाख पदों पर भर्ती प्रकिया जल्द शुरू होने वाली है. राज्य सरकार का आने वाला बजट युवाओं और छात्रों को समर्पित होगा. बजट के लिए आमजन से सुझाव मांगे गए हैं. अभी तक 21 हजार से अधिक सुझाव प्राप्त हो चुके हैं. यह इंगित करता है कि आमजन राज्य  सरकार के कार्यों में भागीदारी निभाने के लिए तत्पर हैं.

देशभर में राज्य सरकार की योजनाओं की चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की आज पूरे देश में चर्चा है. चिरंजीवी योजना के माध्यम से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है. इस योजना के तहत प्रदेशवासियों के लिए 10 लाख तक का इलाज नि:शुल्क कर दिया गया है. लीवर ट्रांस्प्लांट, किडनी ट्रांस्प्लांट, कोक्लियर इम्प्लांट आदि जटिल उपचारों में 10 लाख की सीमा समाप्त कर दी गई है. प्रदेश में ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने के क्रम में 1 करोड़ से अधिक लोगों को पेंशन दी जा रही है. इन्दिरा गांधी शहरी रोजगारी गारंटी योजना द्वारा शहरी क्षेत्र में आमजन को 100 दिन का रोजगार सुनिश्चित किया गया है. इन्दिरा रसोई योजना में 8 रुपये में आमजन को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. यहां मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता के कारण विदेशी सैलानी भी इन्दिरा रसोई में आकर भोजन ग्रहण कर रहें हैं. अनुप्रति कोचिंग योजना में 20 हजार से अधिक आर्थिक रूप कमजोर छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग दी जा रही है. प्रतिवर्ष 200 मेधावी छात्रों विदेश में नि:शुल्क पढ़ाई का प्रावधान राज्य सरकार द्वारा गया है. राज्य सरकार के कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया गया है, साथ ही उन्हें कौशलेस राज्य में कोरोना महामारी के दौरान शानदार प्रबंधन किया गया. यहां के भीलवाड़ा मॉडल की पूरे देश में सराहना की गई. उन्होंने कहा कि इन जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरुकता फैलाई जानी चाहिए ताकि कोई भी पात्र नागरिक इनके लाभ से वंचित ना रहे.

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी ने लगे हुए विभिन्न स्टॉल का अवलोकन किया और जॉब फेयर में आए युवाओं के साथ संवाद किया. कार्यक्रम में तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री सुभाष गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए उच्च स्तरीय शिक्षण संस्थान खोले जा रहे हैं.

इस अवसर पर विधायक श्री किशनराम विश्नोई, विधायक श्रीमती मनीषा पंवार, राजस्थान पशुधन विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री राजेंद्र सोलंकी, राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा श्रीमती संगीता बेनीवाल, आरसीए अध्यक्ष श्री वैभव गहलोत, महापौर श्रीमती कुन्ती देवड़ा परिहार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जॉबफेयर में आए युवा उपस्थित थे.


पीएम मोदी के सामने अशोक गहलोत ने बताया दुनिया में उन्‍हें इतना सम्‍मान क्‍यों मिलता है?


 

Advertisement