KRK को फॉलो कर लेना, 'मधु शाह' की रिक्वेस्ट न एक्सेप्ट करना
फेसबुक पर इस औरत के नाम से बमचक मची है. अफवाहों पर ध्यान न दें. बचके रहें. जानकारी ही बचाव है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
देखो बता रहे हैं काहे कि काम की चीज है. मधु शाह नाम से चल रही एक फेसबुक प्रोफाइल है. जो सबको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजती है. उसकी लिस्ट में एकाध म्यूचुअल फ्रेंड भी मिल जाएंगे. दरअसल ये असली प्रोफाइल हैये नहीं. फेक आईडी है, वो भी एक नहीं ढेर सारी. साइबर सेल ने इससे बचने के लिए एलर्ट जारी किया है. बताया है कि ये फेसबुक में एड होने के बाद पर्सनल डेटा जुटाती है. चुराती है. फेसबुक यूजर्स भी इसके बारे में बतिया रहे हैं. इसका नाम सर्च वाले डब्बे में डालकर देखो. हज्जारों talking about निकल आएंगे. बाकी अफवाह तो फैल ही चुकी है. बच के रहियो. क्या पता थोड़ी देर में मधु शाह के प्रोफाइल पर भी हैशटैग के साथ ये चेतावनी आ जाए कि मेरे नाम वाली आईडी से बचके रहिना.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















