The Lallantop

राम रहीम से अकेले जेल में मिलने पहुंचीं हनीप्रीत तो लोगों ने कहा, 'परिवार में फूट हो गई'

मूंगफली और गजक लेकर मिलने पहुंची थीं.

Advertisement
post-main-image
गुरमीत और हनीप्रीत ने करीब 20 मिनट की मुलाकात की.
रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह से हनीप्रीत ने सोमवार को मुलाकात की. लग्जरी कार से पहुंची हनीप्रीत को राम रहीम से मिलने के लिए लगभग 30 मिनट तक इंतजार करना पड़ा. हनीप्रीत, मूंगफली व गजक ले कर मिलने पंहुची थीं.
गुरमीत और हनीप्रीत, तस्वीर साभार : दैनिक जागरण
हनीप्रीत और गुरमीत, तस्वीर साभार : दैनिक जागरण

गुरमीत, 2017 से साध्वियों के रेप और पत्रकार छत्रपति हत्याकांड के मामले में सजा काट रहा है. आरोप साबित होने के बाद दोनों के बीच यह दूसरी मुलाकात है. यह मुलाकात लगभग 20 मिनट चली. हनीप्रीत के साथ गुरमीत के परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था और इससे हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम के परिवार के बीच खींचतान की चर्चाएं शुरू हो गईं. हालांकि परिवार का कोई सदस्‍य इससे पहले भी साथ नहीं आया था.
जेल में मिलमे जाती हनीप्रीत. तस्वीर : दैनिक जागरण
जेल में गुरमीत से मिलने जाती हनीप्रीत. तस्वीर : दैनिक जागरण

दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार हनीप्रीत के साथ परिवार के किसी सदस्य का न आना, उनके बीच के आपसी मनमुटाव को स्पष्ट करता है. गुरमीत के परिवार के सदस्‍य गुरमीत से अलग ही मुलाकात करते हैं.
अंबाला की सेंट्रल जेल से जमानत मिलने के बाद हनीप्रीत की गुरमीत से यह चौथी मुलाकात थी. रिपोर्ट के अनुसार हनीप्रीत के साथ राम रहीम के मुकदमों की पैरवी करने वाले दो वकील भी थे. और इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि हनीप्रीत के साथ केसों को लेकर चर्चा हुई.
इससे पहले राम रहीम से मिलने बीते दिनों उसके परिवार वाले पहुंचे थे. उस दौरान राम रहीम से मुलाकात करने वालों में उनका बेटा जसमीत, दामाद रुहमीत व साहनमीत और डेरा सच्चा सौदा की चेयरपर्सन शोभा गोरा शामिल थे.


ये स्टोरी हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे शाश्वत ने लिखी है.


 
वीडियो देखें :

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement