हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों (Himachal Pradesh Assembly Elections) के लिए कांग्रेस ने घोषणापत्र जारी किया है. कांग्रेस ने इसे 'हिमाचल, हिमाचलियत और हम- कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र 2022' नाम दिया है. कांग्रेस ने वादा किया है कि पहली कैबिनेट में 1 लाख रोजगार के साथ पुरानी पेंशन को बहाल किया जाएगा. महिलाओं से कांग्रेस ने वादा किया है कि ‘हर घर लक्ष्मी’ प्लान के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे.
"पहली कैबिनेट मीटिंग में देंगे 1 लाख नौकरियां", हिमाचल में कांग्रेस ने ये सब वादे किए
ओल्ड पेंशन स्कीम पर भी कांग्रेस ने वादा किया है.


घोषणापत्र लॉन्च करने के लिए कांग्रस की घोषणा पत्र कमेटी के अध्यक्ष कर्नल धनी राम शांडिल के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी मौजूद रहे. वहीं कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं. हमने 10 गारंटी पहले भी दी थीं. अब घोषणापत्र में 1 लाख रोजगार के बात सबसे पहले रखी है. साथ ही महंगाई कम करने को लेकर उन्होंने कहा,
कांग्रेस के घोषणापत्र की बड़ी बातें-"सभी वर्गों की राय पर प्रतिज्ञा पत्र तैयार किया है. महंगाई कम करने का काम केंद्र सरकार का है. हम लोगों की जेब में पैसे डालने का काम करेंगे, ताकि मंहगाई का असर न हो. यह महज चुनावी घोषणा पत्र नहीं दस्तावेज है, जो हिमाचल की संस्कृति और गौरव को बना कर रखेगा."
- सरकार बनते ही कैबिनेट की पहली मीटिग में एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगीं.
- पहली मीटिग में ही पुरानी पेंशन व्यवस्था (OPS) लागू करेंगे.
- एक ‘भर्ती विधान’ तैयार किया जाएगा, जिसमें किसी नौकरी के लिए विज्ञापन जारी होने के छह महीनों के भीतर नियुक्तियां देना अनिवार्य बनाया जाएगा.
- हर विधानसभा में 10 करोड़ रुपयों यानी पूरे प्रदेश में 680 करोड़ रुपय का युवा स्टार्ट-अप फंड शुरू किया जाएगा.
- 18 से 60 साल तक की महिलाओं को 1500 रुपए हर महीने दिया जाएगा.
- 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी.
-विषम परिस्थितियों में पत्रकारों की सहायता के लिए जनसंपर्क विभाग में एक ‘पत्रकार राहत कोष’ की स्थापना की जाएगी.
-हिमाचल में हर बार अस्पतालों तक पहुंच पाना संभव नहीं होता, इसलिए दूरदराज के इलाक़ों तक मोबाइल-क्लिनिक की सविुधा शुरु की जाएगी.
-हर विधानसभा क्षेत्र मेंचार अंग्रेज़ी मीडियम स्कूल खोले जाएंगे.
-कच्चे मकान वाले सभी लोगों को अगले पांच साल में पक्का मकान बनाने के लिए सब्सिडी दी जाएगी.
Video: हिमाचल की लड़कियों ने सेफ्टी पर क्या बताया, मोदी के नाम पर क्या बहस हो गई?











.webp?width=275)
.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



