अमिताभ बच्चन की नयी फ़िल्म आने वाली है. फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी हैं. विद्या बालन भी हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन ने इस फ़िल्म के कुछ शॉट्स अमिताभ बच्चन ने अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट भी किये थे. उसमें मालूम चला था कि फ़िल्म पूरी तरह से बंगाली माहौल में पल बढ़ रही है. अब ये बात और भी पक्की हो गयी है. हुआ ये है कि फ़िल्म के डायरेक्टर रिभु दासगुप्ता ने इसके फर्स्ट लुक के लिहाज़ से कुछ पिक्चर्स निकाली हैं. इसमें फ़िल्म का मेन आकर्षण, यानी अमिताभ बच्चन को 'ओल्ड स्कूल' स्टाइल स्कूटर चलाते हुए देखा जा सकता है. अचानक ही अमिताभ बच्चन कूल और सुपर क्यूट बन जाते हैं. मन तो यही करता है कि बस उनके पीछे बैठ जाओ और घूम लो कोलकाता की सड़कों पे. एक और मस्त बात है. वो है इस फिल्म का नाम. हालांकि फ़िल्म का नाम तो है
'तीन'. लेकिन जब इसे इंग्लिश में लिखा जा रहा है तो इसे
'TE3N' लिखा जा रहा है. ऐसे में याद आती है डेविड फिन्चर की ब्रैड पिट और मॉर्गन फ़्रीमैन से लैस बवाल फ़िल्म
'सेवेन'. जिसे इंग्लिश में
'SE7EN' लिखा जाता था. डायरेक्टर के बारे में ऐसा है कि ये वही हैं जिन्होंने टीवी सीरियल युद्ध बनाया था. वही जिसको अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया था. साथ ही अनुराग उसके क्रिएटिव डायरेक्टर भी थे. उस सीरीज़ को लेकर काफ़ी हो हल्ला मचा था. काफ़ी भौकाल टाइट हुए था. लेकिन कुल मिलाके सीरीज़ फुस्स निकली. आप लोड मत लो. फोटू देखो. चिल मारो.
