सिंगर फरमानी नाज इन दिनों अपने परिवार वालों के चलते विवादों में हैं. हाल ही में उनके भाई अरमान को डकैती के मामले में गिरफ्तार किया गया (Farmani Naaz brother Booked in Loot case Meerut) . अब पुलिस ने उनके घर के बाहर बने तालाब से कथित लूट का सामान भी बरामद कर लिया है. तालाब से निकला है 2 कुंटल सरिया.
सिंगर फरमानी नाज़ के घर के पास तालाब है, उसमें से पुलिस को क्या मिला है?
भाई अरेस्ट, पिता और जीजा फरार, मामला पुलिस के पास!


मेरठ की सरधना पुलिस ने डकैती के मामले में मंगलवार, 9 नवंबर को मुजफ्फरनगर में फरमान नाजी के घर की तलाशी ली. इस दौरान घर के बाहर बने तालाब की भी तलाशी ली गई और उसमें से एक-एक करके 200 किलो के लोहे के सरिया निकल आए. पुलिस के मुताबिक, ये सरिया हर्रा कस्बे में हुई लूट के ही हैं. लूट में फरमानी के भाई के अलावा उनके पिता और जीजा का हाथ भी बताया जा रहा है.
हर्रा में क्या हुआ था?दरअसल मेरठ के ही हर्रा कस्बे के एक गांव में पानी की सरकारी टंकी बननी थी. इसके निर्माण के लिए सामान भी आ गया था. फिर 10 अक्टूबर की रात को कुछ बदमाशों ने टंकी बनाने का सामान चुरा लिया जिसमें सरिया और अन्य कंस्ट्रक्शन का सामान था. आरोपी सारा सामान पिकअप गाड़ी में भरकर ले गए. इस मामले में पुलिस ने खिर्व चौराहे से आठ लोगों को अरेस्ट किया था. इनमें फरमान नाजी का भाई अरमान भी शामिल था. उस वक्त भी आरोपियों के पास लूट के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी और 200 किलो सरिया बरामद किया गया था.
थाना सरधना पुलिस ने आरोपियों पर 634/22 धारा 395, 146/22 धारा 392/342 लगाई है. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, आठों आरोपियों के नाम हैं -
1. अनुज पुत्र बालेश्वर निवासी ग्राम पावली खास थाना कंकरखेडा मेरठ
2. मोनू पुत्र रहीश निवासी द्वारकापुरी
3. शाकिर पुत्र इरशाद निवासी पावली खास
4. मोनू पुत्र किशनपाल निवासी पावली खास
5. इरशाद पुत्र महबूब निवासी ग्राम द्वारकापुरी
6. फिरोज पुत्र सादिक खान निवासी ग्राम टेहरकी
7. शाहरूख पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम जटौली
8. अरमान पुत्र आरिफ निवासी ग्राम मौहम्मदपुर लोढ्ढा
पुलिस के मुताबिक, लूट की घटना में फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा अरशाद का हाथ भी था. फिलहाल दोनों फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है.
देखें वीडियो- ‘हर हर शंभू’ वाली फरमानी नाज का भाई लूट के केस में पकड़ाया, बाप-जीजा फरार!











.webp?width=275)



.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



