The Lallantop

Oyo होटल खोलने पर भयानक मार हो गई, देखिए वायरल वीडियो

फरीदाबाद में महिला ने खोला होटल, पड़ोसी लड़ने पहुंच गया, बीच-बचाव करने आए पुलिस वाले भी पिट गए!

Advertisement
post-main-image
होटल के रिसेप्शन पर मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस (वीडियो स्क्रीनशॉट : आजतक)

फरीदाबाद (Faridabad) के नेशनल हाइवे पर स्थित बड़खल चौक पर नया ओयो (oyo) होटल खोलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. एक होटल चलाने वाले नरेंद्र और ओयो होटल खोलने वाली तनु के बीच जमकर बवाल हुआ. दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि होटल के रिसेप्शन पर ही मारपीट होने लगी. बीच-बचाव करने पुलिस को आना पड़ा. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
फरीदाबाद: ओयो होटल में मारपीट का वीडियो वायरल

वहीं सोशल मीडिया पर मारपीट की इस घटना का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में देखा गया कि कुछ युवतियां और युवक आपस में एक-दूसरे के साथ मारपीट कर रहे हैं. लात, घूसे और मुक्के जड़े जा रहे हैं. मारपीट के बीच उनको बचाने के लिए पुलिस वाले भी आ रहे हैं, लेकिन बीच-बचाव में पुलिस वालों को भी थप्पड़ और धक्का लग रहा है. किसी तरह पुलिस इन लोगों को अलग करती है. 

ओयो होटल में मारपीट का मामला क्या है?

आजतक से जुड़े सचिन गौड़ के मुताबिक बड़खल चौक स्टेशन पर तनु नाम की युवती ने एक ओयो होटल खोला हुआ है. पुलिस को दी शिकायत में तनु ने कहा है कि नरेंद्र नाम का व्यक्ति उनके गेस्ट हाउस पर आया और उनको यह कहकर धमकाने लगा कि उसने गेस्ट हाउस क्यों खोला है. नरेंद्र और तनु दोनों ही अलग-अलग होटल चलाते हैं.

Advertisement

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र और तनु के बीच गेस्ट हाउस खोलने को लेकर ही विवाद शुरू हुआ. यही विवाद मारपीट का कारण बना. पुलिस ने इस मामले में तनु की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. 

फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच गेस्ट हाउस चलाने को लेकर विवाद हुआ था. इसी विवाद में दोनों के बीच मारपीट हो गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश की गई थी. लेकिन दोनों में फिर झगड़ा हो गया. पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को बताया,

ये शुक्रवार रात करीब 10-11 बजे की घटना है. पुलिस को सूचना मिली थी कि ओयो होटल में मारपीट या झगड़ा हो रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस जब वहां गई, तो मारपीट हो रही थी. पुलिस ने बीच-बचाव किया. ओयो की संचालक की शिकायत पर 5-6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Advertisement