The Lallantop

प्लेन गुमा, पर जवान के फोन पर बजती घंटी से परिवार को उम्मीद है

22 जुलाई से प्लेन गायब है, लेकिन व्हाट्सएप का लास्ट सीन चार दिन बाद भी एक्टिव बताता है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
22 जुलाई 2016 को इंडियन एयरफोर्स का एक विमान AN 32 भुला गया था. उसमें कुल 29 लोग थे. एयरमैन रघुवीर भी उसी में थे. छुट्टी में अपने घर पोर्ट ब्लेयर जा रहे थे. पर विमान ही गुम गया. बस 16 मिनट उड़ा और आसमान में कहीं खो गया. जब ये खबर उनके घरवालों को पता चली तो उनकी जान भी अटक गई. सब परेशान हैं कि रघुवीर का विमान आखिर गया कहां. रघुवीर इन दिनों राजस्थान में ड्यूटी कर रहे थे. सबलोग विमान की तलाश में लगे हैं. पर अब तक कोई अता-पता नहीं है. पर रघुवीर के घरवालों को उम्मीद है. उनका कहना है कि रघुवीर के फोन पर पिछले दो दिनों से रिंग जा रही है. पर कोई रिस्पॉन्स नहीं कर रहा. उनके मुताबिक रघुवीर के मैसेंजर ऐप का लास्ट सीन 26 जुलाई है. जो विमान गुम हुआ है उसने 22 जुलाई की सुबह 8.30 बजे चेन्नई के तांबरम एयरपोर्ट से पोर्ट ब्लेयर के लिए टेक ऑफ किया था. लेकिन 16 मिनट बाद ही उसका संपर्क टूट गया. उस वक्त वो 23 हजार फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था. रघुवीर के फोन पर बेल जाना और मैसेंजर का लास्ट सीन से सबको उम्मीदें मिली हैं. ये सारी जानकारी IAF को दे दी गई है. साथ ही राघुवीर के परिवार ने CID को भी इसकी खबर दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement