The Lallantop

गजेंद्र की बेटी के नाम से फैल रहे इस पोस्टर का सच क्या है?

पॉलिटिक्स में इससे घटिया काम कभी नहीं हुआ.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
सेना पर, किसानों पर, खुदकुशी पर राजनीति न हो. ये जुमले पार्टियां बुलंद आवाज में उछाल रही हैं. लेकिन इनके नेता घटिया हरकतों से बाज नहीं आ रहे. दूसरे को रोककर खुद उसी में जूझ रहे हैं. न मानो तो ये पोस्टर देखो. 14962716_1274269605964851_1071716584852464438_n इसके हिसाब से ये बच्ची उस किसान की बेटी है. जिसने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की जनसभा के दौरान पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली थी. गजेंद्र सिंह. केजरीवाल ने उसे फौरन शहीद बताया और परिवार को 10 लाख रुपए देने का वादा किया था. लेकिन इस पोस्टर में दूसरी ही कहानी चल रही है. हिंदी पढ़ने वालों को टेक्स्ट तो दिख ही रहा होगा. लिखा है कि केजरीवाल अंकल हमें 10 लाख न दो. मैं आपको अपने चाचा से 20 लाख रुपए दिलाऊंगी. अगर आप उन AAP विधायकों पर कार्रवाई कराएं जिन्होंने पेड़ के नीचे खड़े होकर मेरे पिता जी को उकसाया.
ये पोस्टर फर्जी है. गजेंद्र के छोटे भाई विजेंद्र और बेटी मेघा ने आजतक चैनल से संपर्क साधा. कहा कि हमारे पास रोज 100 से ज्यादा ये मैसेज फॉरवर्ड होकर आ रहे हैं. लोग फोन करके कह रहे हैं. फेसबुक पर भी ऐसे ही पेज और ग्रुप्स बनाकर अफवाह फैलाई जा रही है. पूरा परिवार परेशान है. गजेंद्र की बेटी मेघा जयपुर के महारानी कॉलेज में पढ़ती है. वो भी इस कैंपेन से परेशान है.
जिसके पास धेले भर का भी दिमाग होगा वो इस पोस्टर की सच्चाई समझने में देर नहीं लगाएगा. जिसके भाई के पास केजरीवाल को देने के लिए 20 लाख होते वो कर्ज से तंग आकर आत्महत्या क्यों करता?
ये भी पढ़ें: अगर आपको भी लगता है कि बरखा दत्त पाकिस्तान को सूचनाएं भेज रही थीं, तो जान लो सच क्या गांधी ने अंबेडकर के पैर छुए थे? Whatsapp पर दो साल से घूम रहा है ये झूठा मैसेज बेस्ट पीएम मोदी और यूनेस्को के नाम पर आप बुद्धू बन गए हो  

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement