The Lallantop

कर्नाटक रिजल्ट के ठीक पहले लगा EVM में खेल का आरोप, अब क्या खुलासा हुआ?

कांग्रेस ने साउथ अफ्रीका का जिक्र कर क्या आरोप लगाए हैं?

Advertisement
post-main-image
EVM पर उठे सवालों का चुनाव आयोग ने जवाब दिया है. (फोटो: आजतक)

कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि कर्नाटक चुनावों (Karnataka Elections) में इस्तेमाल हुई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें EVM पहले साउथ अफ्रीका में इस्तेमाल हो चुकी हैं. अब मामले पर चुनाव आयोग का बयान आया है (South Africa EVM Congress EC). उसने आरोपों को सिरे से खारिज किया और कांग्रेस से गलत अफवाह फैलाने वाले के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है. कहा गया कि आयोग ने कभी भी किसी देश से EVM इंपोर्ट नहीं किए है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 8 मई को एक लेटर लिखकर पोल पैनल से मामले पर सफाई मांगी थी. लिखा था,

माननीय आयोग ने कर्नाटक में वो EVM इस्तेमाल किए जो पहले दक्षिण अफ्रीका में चुनावों के लिए यूज किए गए थे. हमें अलग-अलग सोर्स से ये जानकारी मिली है. सभी EVM सीधे दक्षिण अफ्रीका से बिना जांचे-परखे वापस आ गए हैं. यह EVM के पूरे वेरिफिकेशन प्रोसेस को गंभीर संदेह में डालता है.

Advertisement

अब चुनाव आयोग ने सुरजेवाला को लेटर लिखकर बताया कि दक्षिण अफ्रीका के चुनावों में EVM का इस्तेमाल ही नहीं होता और ये बात देश के चुनाव आयोग की वेबसाइट से वेरिफाई की जा सकती है. आयोग ने लिखा,

कर्नाटक में चुनावों के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) की बनाई नई EVM का इस्तेमाल हुआ था. ये बात कांग्रेस की जानकारी में है क्योंकि 29 मार्च को एक लेटर में कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई थी.

आयोग ने आगे कहा कि कांग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है जो कि कई चुनावों में शामिल रही है इसलिए उम्मीद की जा सकती है कि उसे आयोग के प्रोटोकॉल के बारे में पता होगा. आयोग ने बताया कि जब भी दूसरे राज्य या जिला या निर्माताओं से जिला गोदामों में EVM आती है तो इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी की जाती है. राष्ट्रीय और राज्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसे देखने के लिए बुलाया जाता है.

Advertisement

आयोग ने लिखा,

आप ये सुनिश्चित करें कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों को कटघरे में खड़ा किया जाए ताकि देश की चुनाव प्रक्रिया में हित रखने वाली कांग्रेस पार्टी की प्रतिष्ठा को ठेस ना पहुंचे. 15 मई को शाम 5 बजे तक पार्टी की तरफ से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की पुष्टि मिलने की उम्मीद है.

बता दें, कर्नाटक चुनाव के लिए 13 मई को वोटों की गिनती होगी.

वीडियो: किताबवाला: EVM में दिक़्क़त, BJP-RSS का उदय, किताब में ग़ज़ब क़िस्से पता चले

Advertisement