The Lallantop

नशे में धुत युवक ने छेड़ा, लड़की ने चप्पले-चप्पल कूट दिया, 20 सेकेंड में 40 चप्पल मारे!

लड़की बाजार जा रही थी, तभी उसके साथ छेड़खानी हुई. फिर उसने युवक की पिटाई की. वीडियो वायरल हो गया.

Advertisement
post-main-image
जालौन में छोड़खानी करने पर युवक की चप्पलों से पिटाई (फोटो- वायरल वीडियो)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के जालौन जिले में छेड़खानी के मामले में एक युवक की बुरी तरह पिटाई का वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में एक युवती छेड़खानी के आरोप में युवक की सरेआम चप्पलों से पिटाई (Man Beaten for Eve Teasing) कर रही है. पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Video Viral) पर खूब वायरल हो रहा है. आगे की जांच जारी है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
शराब के नशे में धुत युवक ने छेड़ा!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना उरई के कोंच कोतवाली क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक युवती बाजार जा रही थी. तभी शराब के नशे में धुत युवक ने कथित तौर पर युवती से छेड़खानी कर दी. आरोपी का नाम इदरीश बताया जा रहा है. इसके बाद युवती ने शोर मचाया और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को बुला लिया गया. मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने उस युवक को पकड़ा और युवती से उसकी चप्पलों से पिटाई करवाई. घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया गया. स्थानीय लोगों ने भी युवती द्वारा लगाए गए आरोपों का समर्थन किया है.

Advertisement
20 सैकेंड में लगभग 40 चप्पल पड़े

लगभग 20 सेकेंड के इस वीडियो में युवती ने 38 बार चप्पलों से उस युवक की पिटाई की. दोनों हाथों में चप्पल लिए युवती नीचे बैठे युवक को बुरी तरह पीटते नजर आ रही है. खबर है कि पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है और आरोपी के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया गया है.

जालौन के SP रविकुमार ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया,

वायरल वीडियो 2 दिन पुराना है. जिस दिन घटना हुई उसी दिन पुलिस को मामले की सूचना दी गई थी. तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई है. 

Advertisement

इधर वायरल वीडियो पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है. कुछ यूजर्स से सरेआम आरोपी की चप्पल से पिटाई को सही बताया तो कुछ लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए. मयंक नाम के यूजर ने मीम शेयर करते हुए पुलिस की हालत बयां की. 

खान नाम के यूजर ने लिखा-

ऐसे लोगों के साथ ऐसा ही करना चाहिए. उसने थोड़ा ही पीटा, और मारना चाहिए ताकि फिर छेड़छाड़ करने का सोचे भी नहीं.

@First_Brahman नाम के यूजर ने लिखा,

अब इंडियन लॉ कहां गया? गैरकानूनी काम

इसी तरह के और भी रिएक्शन आए हैं.

देखें वीडियो- उत्तर प्रदेश के बस्ती में घर पर अकेली मासूम के साथ रेप का मामला दिल दहला देगा

Advertisement