ईरान पर अमेरिका-इजरायल की सैन्य कार्रवाई जारी है. ईरान भी सख्ती के साथ हर खतरे से निपट रहा है और तेल अवीव समेत खाड़ी के अमेरिकी बेसों पर ताबड़तोड़ मिसाइल दाग रहा है. हालांकि, इस जंग में उसने अपने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई को खो दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने देश को संबोधित करते हुए कबूल किया कि तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए हैं. इसके अलावा उन्होंने इशारा किया कि यह जंग कई हफ्तों तक चलेगी.
ईरान के हमले में तीन अमेरिकी सैनिक मारे गए, ट्रंप ने युद्ध खत्म होने का बता दिया टाइम
Donald Trump on Iran: ट्रूथ सोशल पर एक वीडियो के जरिए ट्रंप ने देश को संबोधित किया. उन्होंने पहली बार माना कि ईरान के साथ जंग में अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं. उन्होंने कहा कि ईरान के खिलाफ सबकुछ प्लान के हिसाब से हो रहा है.


फ्लोरिडा के पाम बीच में अपने मार-ए-लागो रिजॉर्ट में मौजूद डॉनल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश अखबार डेली मेल को एक फोन इंटरव्यू दिया. इसमें उन्होंने बताया,
"यह हमेशा चार हफ्ते का प्रोसेस रहा है. हमने सोचा था कि इसमें चार हफ्ते या उससे ज्यादा लगेंगे. इसलिए - यह जितना मजबूत है, यह (ईरान) एक बड़ा देश है, इसमें चार हफ्ते लगेंगे - या उससे कम."
डॉनल्ड ट्रंप इस रिजॉर्ट में ईरान पर हमले का ऑर्डर देने के बाद से ही रुके थे. उन्होंने कहा कि अब तक स्ट्राइक के किसी भी नतीजे से उन्हें कोई हैरानी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सबकुछ प्लान के मुताबिक हो रहा है. उन्होंने बताया कि ईरान की पूरी लीडरशिप को अमेरिका ने खत्म कर दिया है, जिसकी संख्या करीब 48 है.
इस बीच उन्होंने ईरान के साथ संभावित बातचीत के दरवाजे खुले रखे हैं. लेकिन यह नहीं कह सके कि बातचीत 'जल्द' होगी या नहीं. उन्होंने जवाब दिया,
"मुझे नहीं पता. वे चाहते हैं, वे बात करना चाहते हैं, लेकिन मैंने कहा था कि आपको पिछले हफ्ते बात करनी चाहिए थी, इस हफ्ते नहीं."
ट्रूथ सोशल पर एक वीडियो के जरिए ट्रंप ने देश को संबोधित किया. उन्होंने पहली बार माना कि ईरान के साथ जंग में अमेरिकी सैनिक भी मारे गए हैं. सोमवार, 2 मार्च के वीडियो पोस्ट में उन्होंने कहा,
"आज सुबह CENTCOM (सेंट्रल कमांड) ने यह खबर शेयर की कि US मिलिट्री सर्विस के तीन सदस्य कार्रवाई में मारे गए हैं. एक देश के तौर पर हम उन सच्चे अमेरिकी देशभक्तों के लिए दुख मनाते हैं, जिन्होंने हमारे देश के लिए सबसे बड़ा बलिदान दिया है... हम शहीदों के परिवारों के लिए अपना बहुत सारा प्यार और हमेशा शुक्रिया भेजते हैं."
हालांकि, ट्रंप ने मारे गए तीन अमेरिकी सैनिकों की पहचान उजागर नहीं की. ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) समेत ईरान के अलग-अलग ठिकानों को निशाना बनाया है. उन्होंने IRGC, ईरानी सेना और पुलिस के लोगों से एक बार हथियार डालने के लिए कहा है. ट्रंप ने पिछली धमकी दोहराते हुए कहा कि या तो हथियार डाल दो, नहीं तो मौत पक्की है.
वीडियो: US ने खामेनेई को किस हथियार से मारा?


















