लॉकडाउन के बीच दिल्ली से दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इन पर आरोप है कि वो लॉकडाउन में हरियाणा से सस्ते में शराब खरीद कर दिल्ली में बेच रहे थे. पुलिस ने 19 अप्रैल की देर रात इन्हें वसंत कुंज इलाके से 12 बोतल शराब के साथ पकड़ा है. पुलिस ने गाड़ी से हैदराबाद के रामगाडू श्रवण और बेंगलुरु के बस्वाराज शिल्लेर को पकड़ा है. FIR के मुताबिक़, वसंत कुंज थाने के सब इंस्पेक्टर को इस बात की ख़बर मिली थी कि लॉकडाउन के दौरान दो लोग स्कॉर्पियो के जरिए हरियाणा से दिल्ली में शराब की तस्करी करते हैं. 19 अप्रैल की रात पुलिस की टीम चेकिंग कर रही थी. इसी में यह गाड़ी पकड़ी गई. जिस NSUI नेता की गाड़ी पकड़ी गई है, वह मौके पर गाड़ी में नहीं था.
BJP ने घेरा मामले को लेकर बीजेपी प्रवक्ता ने कई ट्वीट करके कांग्रेस को निशाने पर लिया है. लिखा है-
कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी लुटियंस दिल्ली में चोरी छिपे महंगी शराब बांट रहे हैं. तस्करी कर रहे हैं. वाह राहुल जी, क्या स्ट्रेटजी है!
न्यूज़ एजेंसी
PTI के मुताबिक़, इस मामले पर भारतीय युवा कांग्रेस के बीवी श्रीनिवास ने कहा, 'हमारा अपराध ये है कि हमने लाखों लोगों को खाना और दवाई उपलब्ध कराए हैं.' उन्होंने कहा कि संगठन के राहत कार्य को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है.
विडियो- पीएम मोदी ने बिजनेस के पांच मंत्र देकर कहा कि भारत को सबसे आगे होना चाहिए