दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने साल 2018 में एक नाबालिग की हत्या कर उसके छह टुकड़े करने के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस शख्स का नाम शालू टोप्नो (26) है और वो मानव तस्करी करने के लिए कुख्यात है. पुलिस के मुताबिक, इस व्यक्ति ने लड़की की हत्या कर उसके टुकड़ों को पश्चिमी दिल्ली के एक नाले में फेंक दिया था. लड़की की सिर्फ ये 'गलती' थी कि उसने अपनी सैलरी देने मांग की थी. पुलिस ने आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया है.
नाबालिग लड़की का मर्डर कर शव के 6 टुकड़े किए, 4 साल बाद फरार आरोपी गिरफ्तार
शव के टुकड़ों को दिल्ली के एक नाले में फेंक दिया था.


वो 17 मई 2018 का दिन था, जब दिल्ली के मियांवली नगर के नाले में एक लड़की की लाश के छह टुकड़े मिले थे. पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था. लेकिन इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी शालू टोप्नो फरार हो गया था. गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था. पुलिस ने 16 अक्टूबर 2018 को उसे वॉन्टेड घोषित कर दिया था.
शालू टोप्नो की तलाश में पिछले चार महीने से स्पेशल सेल की टीमें खाक छान रही थीं. लगातार कोशिशों के बाद टीम को पता चला कि शालू टोप्नो झारखंड के गुमला में छिपा हुआ है. जानकारी सामने आने के बाद सेल की एक टीम को तुरंत झारखंड भेजा गया, जहां से शालू टोप्नो को गिरफ्तार कर लिया गया.
आरोपी पर इनाम था!शालू टोप्ने पर पुलिस ने पचास हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था. उसने खुलासा किया है कि वो एक प्लेसमेंट एजेंसी में काम करता था. घरेलू सहायक का काम दिलवाने के नाम पर वो झारखंड और बिहार की लड़कियों को दिल्ली लाता था. इसी के तहत उसने साल 2015 में झारखंड की एक नाबालिग लड़की (12 वर्ष) को दिल्ली के एक घर में काम दिलवा दिया था.
हालांकि, तीन साल बाद लड़की ने कहा कि वो झारखंड में अपने घर लौटना चाहती है. इसलिए उसने आरोपी से अपनी सैलरी मांगी. लेकिन शालू टोप्नो और प्लेसमेंट एजेंसी के मालिक मनजीत कार्केट्टा भुगतान करने में लगातार देरी करते रहे.
पुलिस के मुताबिक, जब उसने उनके खिलाफ शिकायत करने की धमकी दी तो शालू ने तीन सहयोगियों के साथ मिलकर अपने कार्यालय में ही उसकी हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने नाबालिग के शरीर को छह भागों में काट दिया और फिर एक बैग में डालकर दिल्ली के मियांवाली नगर इलाके में एक नाले में फेंक दिया.
वीडियो: "फेमिनिस्ट, LGBT सपोर्टर, क्लाइमेट एक्टिविस्ट", श्रद्धा की हत्या का आरोपी खुद को ये सब बताता था












.webp?width=275)

.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



