The Lallantop

गुजरात: बच्ची के शव को कब्र से निकाल रेप करने का आरोप, एक दिन पहले हुई थी मौत

बेटी को दफन कर अगले दिन कब्र पर पहुंचा पिता, शव बिना कपड़ों के बाहर पड़ा था.

Advertisement
post-main-image
गुजरात पुलिस और सुरेंद्र नगर रेलवे जंक्शन फोटो (फोटो: आजतक)

गुजरात(Gujarat) में एक परिवार ने अपनी 17 महीने की बच्ची के शव के साथ रेप की आशंका जताई है. मामला गुजरात के सुरेंद्रनगर थानागढ़ क्षेत्र का है .परिवार का आरोप है कि बच्ची का शव कब्र से निकाला गया और फिर शव के साथ रेप किया गया. परिवार ने इस बारे में पुलिस में शिकायत की है, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बच्ची के दिल में छेद था…

आजतक से जुडीं गोपी मनियार की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरेंद्रनगर में रहने वाली एक बच्ची की 25 फरवरी को मौत हो गई थी. बच्ची के परिवार के मुताबिक, उसके दिल में छेद था. जन्म के बाद से ही बच्ची की इस बीमारी का इलाज चल रहा था. दिल में छेद होने की वजह से उसकी तबीयत खराब रहती थी. रिपोर्ट के मुताबिक, जिस दिन बच्ची का निधन हुआ उस दिन ही घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया.

बाहर पड़ा मिला शव

रिपोर्ट के मुताबिक, अगले दिन यानी 26 फरवरी को बच्ची के पिता उस जगह गए जहां उसके शव को दफन किया गया था. वहां पहुंचकर उन्हें अपनी बच्ची का शव जमीन के बाहर पड़ा मिला. बच्ची के कपड़े उसके शव से थोड़ी दूर पड़े थे. ये सब देख कर परिजनों ने बच्ची के शव के साथ रेप की आशंका जताई. घरवालों ने पुलिस को बताया. जिसके बाद पुलिस के कहने पर शव को सुरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों ने भी शव देखकर रेप की आशंका जताई.

Advertisement

जिसके बाद पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेज दिया. परिवार ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर उसे सजा देने की मांग की है. क्षेत्र के थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगर शव के साथ दुष्कर्म की पुष्टि होती है, तो IPC की धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा होता है, तो आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

वीडियो: उमेश पाल मर्डर के आरोपी अरबाज का एनकाउंटर कैसे हुआ, पुलिस ने पूरी कहानी बताई

Advertisement
Advertisement