The Lallantop

दो महीनों में इस नाबालिग दलित लड़की का बार-बार हुआ रेप

7 से भी ज्यादा लोगों ने मिलकर ब्लैकमेल किया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
तिरुवनंतपुरम के एक गांव में एक नाबालिग दलित लड़की को ब्लैकमेल कर बार बार रेप करने का केस सामने आया है. इंडियन एक्सप्रेस की इस खबर के मुताबिक सोमवार को इसी मामले में पुलिस ने 7 लड़कों को गिरफ्तार किया है. लगभग दो महीने पहले लड़की अपने घर पर थी कि किसी का फ़ोन आया. फ़ोन करने वाले ने लड़की से कहा कि उसका भाई अतिंगल के एक बार में भयानक दारू पी ली है. और इतने नशे में हैं कि चलने की हालत में नहीं है. इसलिए वो आ कर अपने भाई को ले जाए. परेशान लड़की जब घर से निकली तो उसे दो लड़कों बातचीत में फंसा कर एक सुनसान जगह पर ले गए. और वहां उसका हिंसक रेप किया. साथ में पूरे रेप का वीडियो बना लिया. इसके बाद वो लगातार लड़की को ब्लैकमेल करते रहे कि अगर वो बार-बार रेप करवाने नहीं आई तो उसका वीडियो वायरल कर देंगे. लड़की दुनिया में थू-थू होने से घबराई हुई थी. लड़कों के साथ जाने के अलावा उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा था. 31 मार्च को लड़कों ने लड़की को परिपल्ली इलाके में बुलाया. पूरा गैंग एक ऑटो में आया था. लेकिन लड़की ने उनके साथ जाने से मन कर दिया. इस बात से गुस्सा के लड़कों ने लड़की पर हमला कर दिया. लेकिन कुछ गांव वालों ने पूरी घटना को देख लिया और पुलिस को बुला लिया. पुलिस की मानें तो केस में और भी लोग शामिल पाए जा सकते हैं. आरोपियों की सही संख्या तभी पता चलेगी जब पूरे प्लान का मास्टरमाइंड गिरफ्तार होगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement