The Lallantop

कांग्रेस नेता ने कहा- हिम्मत है तो मोदी को मार दो, फिर किसी को मारने की जरूरत नहीं रहेगी

अब सफाई देते फिर रहे.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
कांग्रेस के नेता वेलूर गोपालकृष्ण ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक विवादित बयान दिया. बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. बीजेपी मुद्दे पर हमलावर होते हुए वेलूर की गिरफ्तारी की मांग करने लगी.
वेलूर ने क्या कहा था?
कर्नाटक बीजेपी ने जो वीडियो पोस्ट किया उसमें वेलूर ने कहा-
बीजेपी आज उस नाथूराम गोडसे के बारे में बात कर रही है, जिसने गांधीजी को मारा. ऐसे लोगों को देश में नहीं होना चाहिए. अगर आपमें पीएम मोदी को मारने की हिम्मत है, तो किसी और को मारने की जरूरत नहीं रह जाएगी.
बीजेपी ने होम मिनिस्ट्री और बेंगुलुरु सिटी के पुलिस कमिश्नर टी. सुनील कुमार से जल्द से जल्द कानूनी कारवाई करने को कहा. मामले को बढ़ता देख वेलूर ने सफाई देते हुए कहा उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है. उन्होंने कहा-
मैं प्रधानमंत्री का सम्मान करता हूं. मैंने कभी नहीं कहा कि पीएम की हत्या होनी चाहिए. लेकिन जब गांधी जी का अपमान हो तो मैं कैसे चुप रह सकता हूं. मैंने यह कहा था कि क्या आप यही प्रधानमंत्री के साथ भी कर सकते हैं. यदि मेरे स्टेटमेंट से किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं.
सफाई देते कांग्रेस नेता वेलूर. (एएनआई स्क्रीनशॉट)
सफाई देते कांग्रेस नेता वेलूर. (एएनआई स्क्रीनशॉट)



वीडियो- जबरदस्ती सुसाइड नोट लिखवाने के बाद गैंगरेप किया, फिर गला दबाकर मार दिया

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement