The Lallantop

एक-दूसरे को ज्यादा जवान साबित करने में लगे CJI और कानून मंत्री, वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी

दोनों एक-दूसरे को यही कह रहे- 'अभी तो तू जवान है!'

Advertisement
post-main-image
(बाएं-दाएं) कानून मंत्री किरेन रिजिजू के साथ CJI डीवाई चंद्रचूड़. (तस्वीर- ट्विटर)

चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ और देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू की ‘भिड़त’ की काफी चर्चा हो रही है. कृपया हैरान ना हों. ये वो सियासी भिड़ंत नहीं थी जिसमें नेता लोग कुछ भी बोलते हैं. ये तो मजाकिया भिड़ंत थी. बार काउंसिल के एक कार्यक्रम में. CJI चंद्रचूड़ की बातें लॉ मिनिस्टर को इतनी पसंद आईं कि उनका वीडियो ट्विटर पर शेयर तक कर दिया. वो प्लेटफॉर्म जहां कोर्ट से भी ज्यादा 'बहस' होती है. और बहस हो किस बात पर रही है? किसी केस, कोई कानूनी दांव पेच, कोर्ट के कामकाज या सरकार के किसी फैसले पर? नहीं. मुद्दा है जवानी का. कौन ज्यादा जवान दिखता है, CJI डीवाई चंद्रचूड़ या कानून मंत्री किरेन रिजिजू? और बहस इस बात की है कोई भी खुद को ज्यादा जवान मानने को तैयार नहीं है. दोनों एक-दूसरे को ज्यादा यंग बताने में लगे हुए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
'जवानी फिर ना आए'

वाकया है 20, नवंबर का. बार काउंसिल का एक कार्यक्रम था. CJI चंद्रचूड़ सभागार को संबोधित कर रहे थे. तभी वो कहते हैं,

मुझे खुशी होती है जब कोई ये कहता है कि मैं, माननीय कानून मंत्री जैसा युवा दिखता हूं. लेकिन मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि वो वाकई में जवान हैं. मेरा तो बस दिखावा समझिए.

Advertisement

चंद्रचूड़ का इतना कहना भर था कि पूरे हॉल में ठहाके गूंजने लगते हैं. लेकिन CJI यहीं नहीं रुके. जज बनने से पहले वो बड़े वकील माने जाते थे. उन्होंने इसके बाद अपने तर्क को सिद्ध करने के लिए तथ्यों का सहारा लिया. उन्होंने कहा,

कुछ दिन पहले मैं गूगल सर्च कर रहा था. और तब मुझे इस बात का पता चला कि जब मैं 12 साल 8 दिन का हो चुका था तब कानून मंत्री का जन्म हुआ था. तो इसलिए मैं तो ये कह ही सकता हूं कि मैं सिर्फ दिखावटी जवान हूं. लेकिन कानून मंत्री वाकई जवान वाली कैटेगरी में आते हैं.

अब इसके बाद माइक पर आते हैं किरेन रिजिजू. कानून मंत्री भी हैं और जानकार भी. वकालत की पढ़ाई उन्होंने भी की है. वो भी दिल्ली यूनिवर्सिटी के लॉ फैकल्टी से. उन्होंने कहा,

Advertisement

CJI ने मेरी डेट ऑफ बर्थ के बारे में बात की. लेकिन मैं उस पर कोई क्लैरिफिकेशन नहीं देना चाहूंगा. अब जो रिकॉर्ड में है वो है. मैं उसे चैलेंज नहीं करूंगा. लोग मुझे जवान कहते हैं. किसे नहीं पसंद जवान कहलाना. लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि आजकल लोग CJI को भी जवान कहने लगे हैं.

रिजिजू की इस बात पर भी बार काउंसिल की बैठक में जमकर ठहाके लगे.

इसके बाद रिजिजू ने कार्यक्रम की इस क्लिप को अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया. और यहां पर भी उन्होंने CJI के युवा अंदाज का बखान किया.

ट्वीट में कानून मंत्री ने लिखा,

मुझे नहीं लगता कि इस बात में किसी को संदेह होगा कि देश के मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ वाकई युवा दिखते हैं.

वैसे आपको बता दें कि CJI चंद्रचूड़ की उम्र 63 साल है और रिजिजू अभी 51 साल के ही हैं. हालांकि रिजिजू की इस बात पर ज्यादातर लोग सहमत ही होंगे कि CJI इस उम्र में भी जवान दिखते हैं.

वीडियो: लाइव नेतानगरी: मोदी, योगी, राहुल से KCR और लालू तक के अनसुने किस्से सुनिए

Advertisement