यह उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए किया जा रहा है. वैक्सीनेशन के लिए आने वाले लोगों को हम टमाटर की पेशकश कर रहे हैं. सब्जी विक्रेताओं से भी हमने अपील की है कि वह नगर पालिका को टमाटर की आपूर्ति करें. हम टीकाकरण करवाओ और टमाटर ले जाओ अभियान चला रहे हैं.छत्तीसगढ़ में कोरोना पर मामूली लगाम छत्तीसगढ़ में कोरोना के संक्रमण पर मामूली लगाम लगती दिख रही है. 19 अप्रैल को प्रदेश में कोरोना के 48,673 टेस्ट किए गए. टेस्ट में 13,834 नये मरीज सामने आए. संक्रमण दर 28.42 प्रतिशत रही. कोरोना की वजह से प्रदेश भर में 165 मरीजों की मौत भी हुई है. एक सप्ताह बाद यह लगातार दूसरा दिन है जब संक्रमण दर 30 प्रतिशत से कम रही है. 19 अप्रैल को आये आंकड़ों में सबसे अधिक 2378 मरीज रायपुर जिले में मिले हैं. रायपुर में सबसे अधिक 68 कोरोना पीड़ितों की मौत भी हुई है. राज्य के सभी 28 जिलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है.
गजब! यहां कोरोना वैक्सीन लगवाने पर दो किलो टमाटर मुफ्त मिल रहा है!
अफसरों के दिमाग में कैसे आई ये स्कीम?
Advertisement

छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए एक खास योजना शुरू की गई है. वैक्सीन लगवाने वाले को 2 किलो टमाटर गिफ्ट किए जा रहे हैं. (फोटो-एएनआई)
कोरोना वायरस (Coronavirus) की दूसरी लहर ने पूरे देश की हालत पस्त कर दी है. अस्पतालों में बिस्तर उपलब्ध नहीं हैं, ऑक्सीजन और वेंटीलेटर की मारा मारी चल रही है. ज़रूरी दवाएं नहीं मिल पा रही हैं. दूसरी तरफ सरकार की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा एलिजिबल लोग वैक्सीन लगवा लें. पर vaccine को लेकर चल रही तमाम तरह की अफवाहों और लॉकडाउन के चलते लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंच नहीं रहे हैं. लोगों को वैक्सीनेशन सेंटर तक लाने के लिए बीजापुर नगर निगम ने अनोखा तरीका अपनाया है. कोरोना का टीका लगवाने आने वालों को नगर निगम दो किलो टमाटर मुफ्त में दे रहा है. नगर निगम के इस ऑफर का हर तरफ चर्चा हो रही है.
गिफ्ट के टमाटर से वैक्सीनेशन बढ़ाने का जुगाड़
बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया ने 18 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर ‘टीकाकरण कराओ, दो किलो टमाटर ले जाओ’ अभियान शुरू किया. इस अभियान के तहत जिन लोगों ने वैक्सीनेशन कराया उन्हें दो किलो टमाटर दिए गए. बैदरगुड़ा के वैक्सीनेशन कैंप पर 45 की उम्र से ऊपर के लोगों को टीकाकरण के बाद दो किलो टमाटर दिया गया. स्थानीय अखबारों के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण काम-धंधे पर असर पड़ा है. सबसे ज्यादा बुरा हाल सब्जी व्यापारियों का है क्योंकि ये ऐसी चीजें हैं जो एक समय बाद खराब हो जाएंगी. एक व्यापारी ने टमाटर खराब होने से पहले नगरपालिका को दान में दे दिया. नगर पालिका के अधिकारियों ने इसका इस्तेमाल ‘टीकाकरण कराओ, टमाटर ले जाओ’ अभियान में किया
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार बीजापुर नगर निगम के अधिकारी पुरुषोत्तम सल्लूर ने कहा,
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement

















.webp?width=120)
.webp?width=120)


