The Lallantop

स्ट्रेचर पर पड़ी थी महिला, डॉक्टर ने इलाज नहीं किया, थप्पड़ मारे, वीडियो वायरल हो गया!

मामला छत्तीसगढ़ का है. डॉक्टर को नोटिस दिया गया है.

Advertisement
post-main-image
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट. (क्रेडिट: ANI)

एक हॉस्पिटल है. हॉस्पिटल में एक महिला मरीज है. हालत इतनी खराब है कि महिला मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाया गया है. महिला मरीज के साथ उसका बेटा है और पास में एक डॉक्टर भी है. लेकिन डॉक्टर इलाज नहीं कर रहा है, बल्कि मरीज को थप्पड़ पर थप्पड़ जड़े जा रहा है. महिला मरीज की चीख निकल जाती है. और डॉक्टर उल्टा मरीज पर ही चिल्ला रहा है. विचलित करने वाला ये वीडियो छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) का बताया जा रहा है. कोरबा जिला मेडिकल कॉलेज का. वीडियो के वायरल होने के बाद डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
बेटा मना करता रहा, लेकिन…

न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, गेरवानी गांव की एक महिला को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था. लेकिन देर रात ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर इलाज करने की जगह महिला मरीज को थप्पड़ जड़ता गया. डॉक्टर की इस हरकत पर महिला के बेटे ने आपत्ति जताई, लेकिन डॉक्टर किसी की नहीं सुन रहा था. 

मरीज के बेटे श्याम कुमार ने बताया,

Advertisement

देर रात मां की तबीयत बिगड़ गई थी. इस पर हम लोगों ने 108 और 112 पर संपर्क किया, तो समय लगने की बात कही गई. इसके बाद तबीयत ज्यादा बिगड़ती देख ऑटो कर हॉस्पिटल लाया. यहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने मां के साथ ऐसा बर्ताव किया. उसने विरोध करने पर चुप रहने की बात कही.

डॉक्टर पर क्या एक्शन हुआ?

इस पूरे मामले पर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. अविनाश मेश्राम ने जानकारी दी कि मरीज को थप्पड़ मारने वाले डॉक्टर की पहचान कर ली गई है. उन्होंने कहा,

मामला मेरे संज्ञान में आया है, वे कैजुअल्टी के डॉक्टर थे. मैंने डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इसके बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

ये मामला इसलिए संज्ञान में आ पाया क्योंकि जब अस्पताल में डॉक्टर मरीज की पिटाई कर रहा था, उस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो वायरल हो गया. ऐसा बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आरोपी डॉक्टर नशे में था. 

वीडियो- डॉक्टर ने मरीज़ की आंख निकालकर लगा दी कांच की गोली

Advertisement