The Lallantop

अमेरिका में अंधाधुंध फ़ायरिंग, 9 की मौत!

चीनी नए साल के उत्सव समारोह में 16 लोगों को लगी गोली.

Advertisement
post-main-image
जिस मॉन्टेरी पार्क में गोलीबारी, हुई वहां पुलिस जांच में लगी हुई है (फोटो: AFP)

रिपोर्टों के मुताबिक़, कैलिफोर्निया (California) के मोंटेरे पार्क में चीनी नए साल के एक उत्सव समारोह में फ़ायरिंग की गई है. 16 लोगों को गोली लगी और शुरूआती जांच में पता चला है कि 9 लोगों की जान चली गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रायटर्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक़, फ़ायरिंग मोंटेरे पार्क में आयोजित चीनी चंद्र नव वर्ष उत्सव के आसपास हुई है. दो दिन के समारोह में हज़ारों लोग आए हुए हैं. शनिवार, 20 जनवरी की रात क़रीब 10 बजे (भारत में 22 जनवरी, सुबह 11:30 बजे) ताबड़तोड़ फायरिंग हुई. दिन की तरह ही, रात में भी भारी संख्या में लोग मौजूद थे. फ़ायरिंग में कम से कम 16 लोगों को गोली लगी है.

Advertisement

घायल लोगों को इलाक़े के कई अस्पतालों में ले जाया गया है. ये स्पष्ट नहीं है कि किसी हमलावर को पकड़ा गया है कि नहीं.

मोंटेरे पार्क लॉस एंजिल्स काउंटी का एक शहर है, जो लॉस एंजिल्स शहर से लगभग 11 किमी दूर है.

सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस मौक़े पर है. घटनास्थल की घेराबंदी कर इलाक़े की जांच की जा रही है. एक चश्मदीद ने लॉस एंजिल्स टाइम्स को बताया कि तीन लोग उसके रेस्त्रां में आए और उसे दरवाज़ा बंद करने के लिए कहा और बताया कि हमलावर इलाक़े में ही घूम रहे हैं. मशीन गन से लैस. रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि गोलीबारी समारोह में नहीं, बग़ल के डांल क्लब में हुई है.

Advertisement

इससे पहले पांच दिन पहले सोमवार, 16 जनवरी को भी कैलिफोर्निया के गोशेन में एक घर में गोलीबारी हुई थी. कुल छह लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक छह महीने की बच्ची भी थी. पुलिस ने कहा था कि ये टारगेट किलिंग है. और, इससे पहले ऐसी बड़ी गोलीबारी तीन महीने पहले, 2022 के नवंबर में हुई थी. अमेरिका के पेंसिल्वेनिया के फ़िलाडेल्फ़िया में. 10 लोगों की मौत हो गई थी. 

Advertisement