The Lallantop

अक्षय कुमार के ऐड में लोगों को ऐसा क्या दिख गया कि 'बायकॉट निरमा' ट्रेंड करने लगा?

ये तो ऐड करते वक्त अक्षय कुमार ने भी नहीं सोचा होगा.

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार का ये पहला ऐड है, जिसपर कॉन्ट्रोवर्सी हुई है. इससे पहले उनके कोल्ड्रिंक्स के विज्ञापनों पर मीम खुब बने हैं.

8 जनवरी को सुबह से ट्विटर पर 'बायकॉट निरमा' (#BoycottNirma) ट्रेंड कर रहा है. 'निरमा' डिटर्जेंट का एक ब्रांड है. जिसका एक विज्ञापन अक्षय कुमार ने हाल ही में किया था. अभी तक जो समझ आया है, उससे लग रहा है कि 'निरमा' को बायकॉट करने की वजह विज्ञापन है. अक्षय कुमार नहीं. इस ब्रांड के विरोध में सुबह से हजारों ट्वीट आ चुके हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पहले वो ऐड ही देख लीजिए:

क्या है ऐड

Advertisement

ऐड में अक्षय कुमार मराठा योद्धा बने हैं. जो युद्ध जीतकर वापस आते हैं. महल की महारानियां उनका स्वागत करती हैं. लेकिन तभी उन्हें योद्धाओं के गंदे कपड़े दिखते हैं और वो कहती हैं कि ये उन्हें ही धोने पड़ेंगे. तभी अक्षय कुमार का डायलॉग आता है. वो कहते हैं- 'महाराज की सेना दुश्मनों को धोना जानती है और अपने कपड़े भी. अगले कुछ सीन्स में अक्षय और बाकी आर्टिस्ट नाचते हुए कपड़े धोते नजर आते हैं. वो प्रोडक्ट की तारीफ में कुछ और डायलॉग्स बोलते हैं और कुछ ग्राफिक्स के बाद ऐड खत्म हो जाता है.

बवाल क्यों हो रहा है 

'निरमा' का विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि इस विज्ञापन के जरिये कंपनी ने मराठा योद्धाओं की छवि खराब की है. उनका मजाक बनाया है. यूजर्स अपने ट्वीट में लिख रहे हैं कि मराठा योद्धाओं ने जान देकर स्वराज्य बचाया है. वो इस तरह नाचा नहीं करते थे. कुछ लोगों का कहना है कि कैची ऐड बनाने के चक्कर में 'निरमा' ने संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया है. लोग यहां तक लिख रहे हैं कि घर-घर में इस्तेमाल होने वाले 'निरमा' को इस गलती के लिए सबक सिखाया जाएगा. इसे बायकॉट करके.

Advertisement

बाकी क्या चल रहा है, वो आप खुद यहां देख सकते हैं:

ट्विटर पर मामला एकदम गरम है. लेकिन 'निरमा' ने इस कॉन्ट्रोवर्सी पर कुछ नहीं कहा है. न ही अक्षय का कोई बयान सामने आया है.


Video : रोहित शेट्टी की अवॉर्ड फंक्शन पर कही बात एक्टर्स डायरेक्टर्स को बुरी लग सकती है

Advertisement