The Lallantop

गार्ड की जॉब के साथ सरकारी नौकरी की तैयारी करता है बिहार का ये लड़का, हर कोई दे रहा दाद!

लोग कर रहे जज्बे को सलाम

Advertisement
post-main-image
लोग कर रहे सलाम

हर किसी का जीवन आसान नहीं होता है. अपने आने वाले जीवन को आसान बनाने के लिए वर्तमान में कड़ी मेहनत करनी पड़ती है. हर बार चीजें हालात पर ही नहीं छोड़ी जाती है. हम सबके आसपास संघर्षों की कई प्रेरणादायक कहानियां देखने को मिल जाती हैं. अब ऐसी ही एक कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर काफी वायरल (Social Media Viral Photo) हो रही है. विकास नाम का ये लड़का एक ऑफिस में गार्ड की नौकरी करता है. हालांकि उसे अपने जीवन में बहुत कुछ पाना है तो इसके लिए वो नाइट शिफ्ट में अपनी ड्यूटी के टाइम सरकारी नौकरी की तैयारी भी करता है. इसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फोटो राजीव कुमार मिश्रा नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर की है. इसमें विकास नाम के एक लड़के ने गार्ड की ड्रेस पहनी है. साथ ही उसने अपनी डेस्क पर प्रतियोगी परीक्षा की किताब रखी हुई है. फोटो शेयर करते हुए राजीव ने लिखा, 'ये विकास है. मेरे दफ्तर में नाइट गार्ड की ड्यूटी करते हैं, साथ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी. गया जिले से हैं. खान सर के ऑनलाइन क्लास से जीके, जीएस की तैयारी करते हैं. सस्ते डाटा का ही कमाल है कि विकास जैसे लोग अपने सपनों को पूरा कर पा रहे हैं. यही ट्रू डिजिटल इंडिया है.' आप भी देखिए ये वायरल फोटो...

Advertisement

लोग इस तस्वीर पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कह रहे हैं कि मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है. पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है.' एक ने लिखा कि सफलता ऐसे ही लोगों के कदम चूमती है.' देखिए लोगों के रिएक्शंस…

लोगों ने इस फोटो पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.

Advertisement

वीडियो: सोशल लिस्ट: दुकान के बाहर बैठे बच्चों को दिखाया कार्टून, वायरल वीडियो देख लोगों का मन भर आया

Advertisement