आवश्यकता आविष्कार की जननी होती है. लोग अपने कम संसाधनों में ही ऐसा जुगाड़ कर लेते हैं कि आसपास के लोग चौंक जाते हैं. ऐसे जुगाड़ों की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Social Media Viral News And Videos) होते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है. इसे देख लोग लड़के के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं.
गांव के लड़के ने बनाई 7 सीटर 'बाइक', एक बार चार्ज करो और मस्ती से घूमो!
आसपास के इलाके में चर्चा का विषय


इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें एक लड़के ने दो-तीन नहीं बल्कि पूरे 7 सीटर ‘बाइक’ बना दी. लड़के ने लोहे के कई पाइप को जोड़कर ये गजब की बाइक बनाई है. इस बाइक पर 7 लोग आराम से बैठ सकते हैं. पीछे की ओर एक बैटरी रखी गई है. ये ‘बाइक’ इसी से चलती है. इसका वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वायरल रील पर करीब 7 लाख व्यूज आ चुके हैं. वीडियो की लोकेशन के बारे में पुख्ता जानकारी नहीं है लेकिन कैप्शन के हिसाब से वीडियो में डीडवाना (राजस्थान) का बताया जा रहा है. पहले आप भी ये वायरल वीडियो देखिए...
वीडियो देख लोग जुगाड़ की तारीफ कर रहे हैं. कह रहे हैं कि ये टेक्निक इंडिया से बाहर नहीं जानी चाहिए. किसी ने कहा कि असली टैलेंट तो गांवों में छिपा है.' किसी ने लिखा कि ये सड़क के नियमों के हिसाब से ठीक नहीं है.' इससे पहले भी ऐसी ही एक और बाइक का वीडियो वायरल हुआ था. आनंद महिंद्रा ने भी ये वीडियो शेयर किया था. अगर आपने मिस कर दिया हो तो यहां क्लिक कर देख सकते हैं. लोगों को तो ये बाइक पसंद आ रही है और वे इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: रिक्शावाले को छाता लगाकर छांव देती महिला की वायरल फोटो का सच क्या पता लगा?



















