The Lallantop

रात को प्रेमिका से मिलने गया, परिवार ने बंपर पीटा, फिर प्रेमी को खुश कर दिया

प्रेमी को पहले बंधक बनाया था, फिर पंचायत का फरमान आ गया!

Advertisement
post-main-image
प्रेमी की तस्वीर (फोटो: आजतक) और 'दामुल' फिल्म का एक सीन

बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) में एक शादी की बड़ी चर्चा हो रही है. शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस जोड़े की शादी हुई है, वो एक-दूसरे से प्यार करते हैं. लेकिन शादी सिर्फ उनके प्यार के कारण नहीं हुई. इस शादी के लिए पंचायत बैठी थी. एक तरह से गांव वालों ने पकड़कर उनकी शादी कराई. हुआ ये था कि लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने रात को चुपके से उसके घर गया था. घर वालों ने जब लड़की के कमरे में उसके प्रेमी को पाया तो पहले उसे पकड़कर पीटा. फिर बंधक बना लिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
प्रेमिका के घर पर प्रेमी बंधक था!

आजतक के मणिभूषण शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक ये मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के खेतलपुर का है. 7 नवंबर की रात लड़का अपनी प्रेमिका काजल से मिलने उसके घर गया था. जब वह काजल के कमरे में पहुंचा तो परिवार वालों को पता चल गया. काजल के परिवार वालों ने उसे पकड़ लिया. लड़के को मारा-पीटा और रात भर बंधक बनाए रखा.

अगले दिन 8 नवंबर को लड़का-लड़की गांव की पंचायत के सामने पेश किए गए. गांव के मुखिया गणेश कुमार ने बताया कि रात में लड़का लड़की के घर में पकड़ा गया था. लड़की के घर वालों ने उसे बंधक बनाकर रखा था. जब इसकी सूचना मिली तो लड़के को कैद से मुक्त कराया गया.

Advertisement
पंचायत के कहने पर हुई शादी

मुखिया ने बताया कि जब लड़का-लड़की से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वो दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे से प्यार करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं. इसलिए उनकी शादी करा दी गई.

मुखिया ने बताया कि लड़का-लड़की एक ही जाति के हैं, इसलिए दोनों के परिवार वाले शादी के लिए आसानी से मान गए. काजल ने कहा कि वह अपने प्रेमी से बहुत प्यार करती है. काजल के मुताबिक परिवार को उसके प्रेमी के बारे में पहले से पता था और दोनों इस शादी से बहुत खुश हैं.

वीडियो- पड़ताल: दूल्हा देखता रहा और प्रेमी ने दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दिया, क्या है वायरल वीडियो का सच?

Advertisement

Advertisement