The Lallantop

पाक सेना पर BLA का हमला, आत्मघाती धमाके में 90 जवानों के मारे जाने का दावा

पाकिस्तानी अधिकारी ने बताया कि घायलों को ले जाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है. इसके अलावा इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन भेजे गए हैं.

Advertisement
post-main-image
BLA ने 16 मार्च को पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने रविवार, 16 मार्च को पाकिस्तानी सेना पर बड़ा हमला किया है. BLA ने दावा किया कि इस हमले में 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि यह आत्मघाती हमला था. पाकिस्तानी सेना के काफिले में आठ बसें थीं. जिन्हें विद्रोहियों ने IED से उड़ा दिया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़ी शिवानी शर्मा की रिपोर्ट के मुताबिक, BLA की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी की गई. इसमें बताया गया,

"बलूच लिबरेशन आर्मी की फिदायीन इकाई मजीद ब्रिगेड ने कुछ घंटे पहले नोशकी में आरसीडी हाईवे पर रखशान मिल के पास फिदायीन हमले में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया. काफिले में आठ बसें थीं. जिनमें से एक विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गई."

Advertisement
bla
BLA

"हमले के तुरंत बाद, BLA के फतेह दस्ते ने आगे बढ़कर एक अन्य बस को पूरी तरह से घेर लिया और व्यवस्थित रूप से बस में सवार सभी सैन्य कर्मियों को खत्म कर दिया, जिससे दुश्मन के हताहतों की कुल संख्या 90 हो गई. BLA हमले के बारे में शीघ्र ही विस्तृत जानकारी जारी करेगा."

इस हमले को लेकर पाकिस्तान सेना की तरफ से भी आधिकारिक बयान आया. पाकिस्तानी अधिकारी ने बयान में कहा कि क्वेटा से ताफ्तान जा रहे सुरक्षा बलों के काफिले पर हमला किया गया. सात बसों और दो वाहनों वाले काफिले को निशाना बनाया गया. अधिकारी ने बताया कि इस हमले में कम से कम सात पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 21 घायल हुए हैं. वहीं एक बस को IED से लदे वाहन ने टक्कर मार दी. जो संभवत आत्मघाती हमला था. जबकि दूसरी को रॉकेट-प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) से निशाना बनाया गया. अधिकारी ने बताया कि घायलों को ले जाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों को तैनात किया गया है. इसके अलावा इलाके की निगरानी के लिए ड्रोन भेजे गए हैं.

नोशकी स्टेशन के SHO जफरुल्लाह सुलेमानी ने कहा कि शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि यह एक आत्मघाती हमला था. घटनास्थल से मिले सबूतों से पता चलता है कि आत्मघाती हमलावर ने जानबूझकर विस्फोटकों से लदी गाड़ी को सैन्य काफिले में घुसा दिया था. उन्होंने आगे बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. तथा घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक: रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हुआ? सरकार और BLA के दावे अलग-अलग

Advertisement

इसके पहले बीती 11 मार्च को BLA ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर पैसेंजर ट्रेन को हाईजैक कर लिया गया था. इसके बाद बलूच विद्रोहियों ने दावा किया कि उन्होंने 214 पाकिस्तानियों को बंधक बना लिया. BLA ने दावा किया था कि उन्होंने सभी बंधकों को मार दिया है.

वीडियो: दुनियादारी: पाकिस्तान और BLA के आंकड़ों में इतना अंतर क्यों?

Advertisement