The Lallantop

बीजेपी नेता के ही घर पर बुलडोजर चल गया, बोली- "ठंड में बाहर रहना पड़ रहा है"

नगर निगम महापौर ने कहा कि विधायक से मिल लीजिए!

Advertisement
post-main-image
बीजेपी नेता के घर पर चला बुलडोजर (सांकेतिक फोटो-आजतक)

मध्य प्रदेश (madhya pradesh) के रतलाम में एक बीजेपी नेता (bjp leader) के घर पर बुलडोजर चला है (BJP Leader House Bulldozed Ratlam MP). राधा चौहान बीजेपी की महिला मोर्चा दीनदयाल मंडल की महामंत्री हैं. वो यहां अपने परिवार के साथ रह रही थीं. अचानक जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उनके मकान पर बुलडोजर चला दिया. प्रशासन के मुताबिक, ये जमीन कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए चिन्हित की गई है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 136 करोड़ की लागत से गोल्ड कॉम्प्लेक्स बनने वाला है. जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कॉम्प्लेक्स की जमीन पर बने अतिक्रमण को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया है. तीन दिन पहले ही यहां 27 दुकानों और 3 मकानों को भी तोड़ा गया था.

बीजेपी पदाधिकारी राधा चौहान के परिवार में दो भाई, 85 साल के उनके पिता, दो बच्चे और कुछ अन्य रिश्तेदार हैं. ये लोग यहां सालों से रह रहे थे. बेघर हुए लोगों का भी कहना है कि वो पिछले 70 सालों से इसी जमीन पर रह रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रशासन ने बिना कोई चेतावनी दिए मकानों पर बुलडोजर चला दिया.

Advertisement

राधा चौहान ने आजतक को बताया,

“मकान तोड़ने के समय मैं नगर निगम महापौर के पास गई. लेकिन उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वो कुछ नहीं कर सकते है. उन्होंने मुझे विधायक जी के पास ही जाने की सलाह दी. विधायक जी के कार्यालय पहुंचने पर पता चला कि वो शहर से बाहर है. सभी लोग इस आस में है कि कोई तो उनकी मदद करेगा. सर्दी के मौसम में इन लोगों को बाहर रहना पड़ रहा है.”

रिपोर्ट के मुताबिक, इन मकानों पर नगर निगम ने ही नंबर आवंटित किए हैं. इसके अलावा स्वच्छता अभियान में सरकार ने 12-12 हजार की राशि देकर यहां शौचालय भी बनवाए थे. इन परिवारों के आधार कार्ड, राशनकार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस पर भी यहीं का पता दर्ज है.

Advertisement

ताजा अपडेट के मुताबित, शहर के विधायक चेतन्य कश्यप ने बेघर हुए लोगों को आश्वासन दिया है. उन्होंने जिला प्रशासन से इन परिवारों को शिफ्ट करने को लेकर चर्चा की है. 

देखें वीडियो- मध्य प्रदेश में हैरान करने वाली घटना, शादी से मना करने पर गले में चाकू मारा, लड़की की हालत गंभीर

Advertisement