The Lallantop

गुजरात : केजरीवाल ने कहा - "मेरा प्रत्याशी किडनैप हो गया", उधर प्रत्याशी नामांकन वापस लेने चला गया!

"उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. क्या उसका अपहरण कर लिया गया है?"

Advertisement
post-main-image
अरविंद केजरीवाल (फोटो-आजतक)

गुजरात चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है.  आरोप है कि सूरत से आम आदमी पार्टी (aam aadmi party) के उम्मीदवार कंचन ज़रीवाला अचानक लापता हो गए हैं. पार्टी का आरोप है कि कंचन ज़रीवाला और उनके परिवार को बीजेपी ने किडनैप कर लिया है (AAP Candidate Kanchan Jariwala Missing). अरविंद केजरीवाल (Kejriwal) ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कंचन ज़रीवाला और उनका परिवार एक दिन से गायब हैं. कुछ देर बाद पता चला कि जरिवाला अपना नामांकन वापस लेने चुनाव अधिकारी के ऑफिस पहुंचे हुए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा,

“सूरत से हमारे प्रत्याशी कंचन ज़रीवाला और उनका परिवार कल से लापता है. पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की. लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया. बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था. क्या उसका अपहरण कर लिया गया है?”

Advertisement

आजतक के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीधे सीधे बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कह दिया,

“कंचन ज़रीवाला को भाजपा के गुंडों ने किडनैप कर लिया है. मंगलवार सुबह से AAP उम्मीदवार भाजपा की कस्टडी में है. भाजपा इतना घबरा गयी है कि AAP उम्मीदवार का अपहरण कर रही है. ये लोकतंत्र की हत्या है.”

गुजरात में पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार ईशुदान गढ़वी ने ट्वीट कर कहा,

Advertisement

“भाजपा ‘आप’ से इतनी डरी हुई है की वो गुंडागर्दी पर आ गई है! भाजपा वाले कुछ दिनों से सूरत ईस्ट से चुनाव लड़ रहीं हमारे प्रत्याशी कंचन ज़रीवाला के पीछे पड़े हुए थे और आज वो गायब है! माना जा रहा है कि भाजपा के गुंडे उन्हें उठा ले गए हैं! उनका परिवार भी गायब है! भाजपा कितनी गिरेगी ?”

आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक फोटो शेयर किया और दावा किया है कि फोटो में मौजूद लोग BJP के हैं. उन्होंने लिखा,

“गुजरात में चुनाव हो रहा है या लोकतंत्र का खुलेआम गला घोंटा जा रहा. सूरत ईस्ट के प्रत्याशी कंचन ज़रीवाला कल से लापता हैं. वीडियो में मौजूद लोग BJP के हैं. इन पर कार्यवाही करके प्रत्याशी का पता लगाया जा सकता है. BJP चुनाव से पहले हार मान चुकी है अब प्रत्याशी का अपरहण कर रही है.”

हाल ही में पार्टी ने गुजरात में चुनावों के लिए उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट जारी की थी. इसमें 10 उम्मीदवारों के नाम थे. तभी घोषणा की गई कि कंचन जरिवाला पूर्व सूरत से चुनाव लड़ेंगे. बता दें गुजरात में 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे. 

जब ये स्टोरी प्रकाशित हो गई तो एक अप्डेट आया. अप्डेट ये कि कंचन जरिवाला अपना नामांकन वापस लेने के पुलिस सुरक्षा के बीच चुनाव अधिकारी के ऑफिस पहुंचे हुए हैं.

देखें वीडियो- अरविंद केजरीवाल इंटरव्यू में कांग्रेस पर भड़के, मोरबी हादसे पर बीजेपी से ये सवाल पूछा

Advertisement