बॉलीवुड फिल्में देखकर अक्सर लोग हीरो हिरोइन का स्टाइल कॉपी करने की सोचते हैं. लेकिन बिहार के एक नाबालिग ने विलेन का स्टाइल कॉपी कर रियल लाइफ में ही मर्डर (Murder) कर दिया. 'तू चोर मैं सिपाही' (Tu Chor Mein Sipahi) फिल्म से ऐसी इंस्पिरेशन ली कि सीधे जेल पहुंचा. दिल्ली (Delhi) के सफदरजंग (Safdarjung) इलाके में विकलांग की हत्या के आरोप में गुरूवार को 17 साल के नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया है.
फिल्म 'तू चोर मैं सिपाही' देखकर हत्या की, लाश के पास काला दस्ताना रखकर लिख दिया "किंग"
आरोपी ने बताया कि वो विकलांग की सेवा करते-करते परेशान हो चुका था, इसलिए उठाया ये कदम!


खबर है कि आरोपी नाबालिग चोरी कर रहा था. लेकिन उसे चोरी करते हुए एक विकलांग नाबालिग ने पकड़ लिया. नाबालिग ने कथित तौर पर विकलांग का गला घोंट दिया और उसे मार डाला. जब पुलिस क्राइम सीन पर पहुंची तो क्राइम सीन पर पुलिस को काले दस्ताने मिले, साथ ही शीशे पर “किंग” लिखा हुआ था. ठीक उसी तरह जैसे फिल्म में किया गया था.
गला घोंटकर की हत्यादरअसल सफदरजंग एनक्लेव में आरोपी नाबालिग पिछले 3 महीने से विकलांग लड़के के घर पर काम कर रहा था. लड़के की देखभाल, उसे नहलाने से लेकर साफ-सफाई का हर काम उसे ही करना होता था, जिससे वो काफी परेशान था. पुलिस के मुताबिक आरोपी को दो महीने से तनख्वाह भी नहीं मिली थी. उसने घर से पैसे और जेवर चुराकर वहां से भाग जाने का प्लान बनाया.
गुरूवार, 1 सितंबर को जब घर के सभी लोग बाहर गए हुए थे तब उसने लूटपाट शुरू की. इसे विकलांग लड़के ने देख लिया, और विरोध किया. इसके बाद आरोपी ने लड़के का गला घोंट दिया. कुछ ही देर में लड़के ने दम तोड़ दिया. कत्ल के बाद आरोपी ने लाश के पास पंजे वाला दस्ताना छोड़कर और आईने में “किंग” लिखकर मौका-ए-वारदात से फरार हो गया.
3 घंटे में पुलिस ने पकड़ाये वारदात 1 सितंबर की शाम को लगभग 5 बजे हुई. पुलिस को घटना की सूचना मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जुट गई. आरोपी दिल्ली छोड़कर बिहार भागने वाला था. पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर तलाशी शुरू की और ये नाबालिग वैशाली एक्सप्रेस में बैठा मिल गया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के पास से चोरी के गहने और 40 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. दिल्ली पुलिस की 6 टीमों ने मिलकर 3 घंटे के अंदर आरोपी को अरेस्ट किया.
नाबालिग ने पूछताछ में बताया है कि वो फिल्म 'तू चोर मैं सिपाही' से प्रभावित था. उसने बताया कि वो विकलांग की सेवा करते-करते इतना परेशान हो चुका था कि घर से भाग जाना चाहता था, जिसके लिए उसने लूटपाट की योजना बनाई. आरोपी ने कहा कि विकलांग की सफाई का काम करते हुए वो अपमानित महसूस करता था.
देखें वीडियो- दिल्ली आबकारी घोटाला के बाद बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर अब किस घोटाले का आरोप लगाया?














.webp?width=275)






