The Lallantop

बिहार: हत्यारा कैदी नशा मुक्ति केंद्र में शराब और लड़की के साथ पार्टी करते मिला!

कैदी ने पुलिसवालों और वार्ड बॉय से कर रखी थी सेटिंग!

Advertisement
post-main-image
अस्पताल के कैदी वार्ड में पुलिस रेड मारने पहुंची थी (फोटो: आजतक)

बिहार (Bihar) के हाजीपुर (Hajipur) में एक कैदी सदर अस्पताल में पार्टी करता मिला. ये मामला तब सामने आया, जब एक सूचना के आधार पर पुलिस अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी करने पहुंची. वहां कैदी गायब था. जांच की गई तो अस्पताल के ही नशा मुक्ति केंद्र के एक कमरे में कैदी शराब और लड़की के साथ मिला. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
पुलिस अस्पताल पहुंची तो शराब पीते मिला कैदी

आजतक के संदीप आनंद की रिपोर्ट के मुताबिक वैशाली के जिले के पुलिस अधीक्षक श्री मनीष को खबर मिली थी कि हाजीपुर सदर अस्पताल के कैदी वार्ड में कैदियों की पार्टी होती है. इसी सूचना पर देर रात अस्पताल में छापेमारी हुई. इस दौरान हत्या के मामले में सजायाफ्ता एक कैदी वार्ड के बजाय अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र के एसी कमरे में पार्टी करता मिला. कमरे में कैदी शराब और लड़की के साथ पाया गया.

कैदी ने पुलिसवालों और वार्ड बॉय से कर रखी थी सेटिंग

रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है कि हत्या के एक मामले में बंद कैदी ने जेल ड्यूटी पर तैनात पुलिसवालों और अस्पताल के वार्ड बॉय से सेटिंग कर रखी थी. रात होने पर कैदी अपने वार्ड से निकल VIP इंतजाम वाले नशा मुक्ति केंद्र के कमरे में पहुंच गया. वार्ड में शराब का इंतजाम कराया. एक लड़की आई, जिसे मीडिया रिपोर्ट्स में सेक्स वर्कर (sex worker) कहा जा रहा है. इसके बाद अस्पताल में उसकी पार्टी शुरू हुई.

Advertisement

पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी पर तैनात चार जवानों के साथ अस्पताल के कैदी वार्ड में तैनात वार्ड बॉय को हिरासत में ले लिया है. इस खुलासे के बाद अगली सुबह आला अधिकारियों की टीम आरोपियों से पूछताछ करने और मामले की पड़ताल करने थाने पहुंची. पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है कि किन परिस्थितियों में ये सब हुआ.

वीडियो- दिल्ली: तिहाड़ जेल में बंद कैदी को पेट दर्द हुआ, डॉक्टरों ने पेट से मोबाइल फोन निकाले

Advertisement
Advertisement