The Lallantop

बिग बॉस 12: श्रीसंत ने बताया कि वो लंदन के एक होटल में काम करते थे लेकिन कब?

जिस घर में घड़ी तक नहीं है, वहां मोबाइल फोन कैसे पहुंचा?

Advertisement
post-main-image
श्रीसंत क्रिकेट के अलावा कई और चीज़ें भी कर चुके हैं. इसमें होटल में काम करना भी शामिल है.
बिग बॉस 12. जानिए शो के 99वें और 100वें दिन क्या-क्या हुआ.
# बिग बॉस के घर में कैसे पहुंचा मोबाइल फोन? # जब लंदन के होटल में काम करते थे श्रीसंत # पूरा घर सुरभि के खिलाफ क्यों हो गया है?
जहां घड़ी तक नहीं है, वहां मोबाइल फोन कैसे पहुंचा?
बिग बॉस के घर में रहने वाले लोगों को पूरी दुनिया से कटकर तीन महीने गुज़ारने पड़ते हैं. इस दौरान इन्हें समय का भी पता नहीं चलने दिया जाता. सारा काम अंदाजे पर होता है. लेकिन सोचिए क्या हो, जब इतनी सख्ती के बाद भी घर में मोबाइल फोन पहुंच जाए. जी हां, बिग बॉस के घर से मोबाइल फोन बरामद हुआ. लेकिन मजेदार बात ये है कि ये फोन बिग बॉस ने ही घर में भिजवाया था. एक सीक्रेट टास्क के लिए. पहले ये फोन दिया गया दीपक को, जिन्हें घर का कुछ सामान चोरी कर उसका इल्जाम करणवीर पर थोपना था. इसके बाद नंबर आया सुरभि का जिन्हें दीपिका को रुलाने और श्रीसंत को भड़काने का काम दिया गया. और आखिरी टास्क मिला श्रीसंत को. श्रीसंत को हर किसी से डांस करते हुए बात करनी थी. इस टास्क की दिलचस्प बात ये थी कि इसके बारे में बाकी के घरवालों को पता नहीं चलना चाहिए. बिग बॉस ने जो फोन दीपक के हाथों घर में भिजवाया था, उसी पर फोन कर वो लोगों को उनके टास्क बता रहे थे. ये टास्क खत्म होते ही जब फोन की बात सामने आई, तब सारे घरवाले शॉक्ड हो गए.
घर में फोन पर बात करते दीपक और सुरभि.
घर में फोन पर बात करते दीपक और सुरभि.

श्रीसंत लंदन के होटल में क्यों काम करते थे?
घर में एक बीबी होटल नाम का एक टास्क चल रहा है, जिसमें बारी-बारी से घर का हर सदस्य गेस्ट बनेगा. और बाहर से भी एक सेलेब्रिटी गेस्ट बनकर आएगा. मेहमानों की हर डिमांड पूरी करना घरवालों की जिम्मेदारी है. जो ये टास्क नहीं कर पाएगा, वो ये टास्क छोड़ सकता है. इसके बाद न तो वो गेस्ट बन पाएगा और न ही होटल स्टाफ. सबसे पहले गेस्ट बने श्रीसंत. इस दौरान वो सब लोगों से कुछ न कुछ करने के लिए कह रहे थे. तभी उनकी नज़र करणवीर पर पड़ी, जो अजीब तरीके से खड़े थे क्योंकि उनके हाथ में दर्द हो रहा था. इस दौरान श्रीसंत ने उन्हें बैठने के लिए स्टूल ले जाकर दिया. जब करणवीर उन्हें होटल स्टाफ की हैसियत से रोकने लगे, तो श्रीसंत ने बताया कि उन्होंने भी ये सारे काम किए हैं. इसलिए उन्हें पता है कि इसे करते हुए कैसा लगता है. श्रीसंत ने बताया कि उन्होंने लंदन के एक होटल में कुछ समय के लिए ये नौकरी की थी, जिसके लिए उन्हें हर दिन आठ पाउंड मिलते थे. लेकिन श्रीसंत ने ये नहीं बताया कि उन्होंने ये काम कब किया था. क्रिकेट खेलने से पहले या उसके बाद.
श्रीसंत शो में खुद से जुड़ा कोई भी किस्सा बताने से नहीं चूक रहे. पहले उन्होंने मैच फिक्सिंग और हरभजन के थप्पड़ मारने वाले विषय पर भी बात की थी.
श्रीसंत शो में खुद से जुड़ा कोई भी किस्सा बताने से नहीं चूक रहे. पहले उन्होंने मैच फिक्सिंग और हरभजन के थप्पड़ मारने वाले विषय पर भी बात की थी.

पूरा घर सुरभि के खिलाफ क्यों हो गया है?
बिग बॉस 12 का ये बिलकुल ही आखिरी समय चल रहा है. घर में लोगों की संख्या और सुरभि की हालत को छोड़कर ज़्यादा कुछ नहीं बदला है. सुरभि पहले हैप्पी क्लब की मेंबर थीं. पहले उन्होंने इस ग्रुप से किनारा किया और अलग-अलग लोगों के साथ मिलकर खेलने लगीं. दिक्कत तब शुरू हुई जब उन्होंने अपने ग्रुप के लोगों के खिलाफ ही गेम खेलना शुरू कर दिया. दीपक, रोमिल और सोमी आखिर तक एक साथ खेलते रहे लेकिन सुरभि अपने साथी बदलती रहीं. उनमें से आधे से ज़्यादा अब घर से बाहर हो चुके हैं. जो लोग घर में बचे हैं उन्हें सुरभि पर कोई भरोसा नहीं है. क्योंकि वो कई बार अपने फायदे के लिए उन लोगों के साथ धोखा कर चुकी हैं. इसलिए छह में से बाकी बचे पांच लोग सुरभि के खिलाफ हैं. कोई भी टास्क होता है उनकी सबसे पहली टार्गेट सुरभि ही होती हैं. सुरभि को इसका पता अब चला है कि उन्होंने छोटे-छोटे फायदों के लिए अपना कितना बड़ा नुकसान कर लिया. अब वो हर के हर दूसरे कोने में रोती दिखाई दे रही हैं. कोई उनकी सुन नहीं रहा, कोई भी बात नहीं कर रहा, वो बिलकुल ही अकेली पड़ गई हैं. इस चक्कर में उनका पूरा गेम गड़बड़ा गया है, हालांकि वो फाइनल में पहुंच चुकी हैं.
सुरभि सामने लोगों से मीठी बातें करती हैं और उनके जाते ही शक्लें बनाने लगती हैं. इसी का नतीजा है कि लोग उन्हें फेक कह रहे हैं.
सुरभि सामने लोगों से मीठी बातें करती हैं और उनके जाते ही शक्लें बनाने लगती हैं. इसी का नतीजा है कि लोग उन्हें फेक कह रहे हैं और वो घर में अकेली हो गई हैं. 



वीडियो देखें: घायल करणवीर के लिए श्रीसंत ने जो किया, वो जानकर आपका दिल खुश हो जाएगा!

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement