The Lallantop

भुवी ने पैट कमिंस को जिस तरह से आउट किया, इसके लिए कोहली स्पेशल थैंक्स कहेंगे

कोहली जिस चीज में कच्चे हैं, भुवी ने उसमें सही निर्णय लिया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत तगड़ी हुई. फिंच जल्दी निपट गए मगर एक बार फिर उस्मान ख्वाजा खूंटा गाड़ खड़े हो गए. किसी तरह वो निपटे तो हैंड्सकॉम्ब भी 50 मार गए. यहां एक बार फिर परिस्थितियां वैसी बन गईं कि एस्टन टर्नर कोई जिताऊ पारी खेल जाएंगे. मगर इस बार वो 20 पर ही लपके गए. इस बीच पैट कमिन्स वो करने वाले थे जो पिछले मैच में टर्नर ने किया था. कमिन्स ने 8 गेंदों पर 15 मार दिए थे. मगर यहां भुवनेश्वर कुमार ने जो किया उसके लिए विराट कोहली उन्हें स्पेशल थैंक्स कहेंगे. हुआ ये कि ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 263 हो चुका था. 49वें ओवर की तीसरी गेंद भुवी फेंक रहे थे. तीसरी गेंद पर कमिंस ने बल्ला घुमाया, गेंद स्लो थी तो पैड पर लगी फिर बल्ले को छूते हुए दूसरे पैड पर लगी और और सीधे भुवी के हाथ में चली गई. भुवी ने अपील की मगर अंपायर ने नॉट आउट दिया. भुवी ने रिव्यू लेने का कहा और जब बड़ी स्क्रीन पर देखा गया कि पहले गेंद बल्ले से लगी, फिर पैड से और सीधे भुवी के हाथों में चली गई तो पैट कमिन्स ने मैदान से वापस लौटना शुरू कर दिया. इसे सिर्फ भुवी जज कर पाए थे. बाकी किसी को इसका इल्म नहीं था. इससे हुआ ये कि कमिंस जो ऑस्ट्रेलिया में इंडिया के खिलाफ खूब चले थे, यहां और रन मारने से रह गए और इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 50 ओवरों में 272 पर रोक लिया. Cummins जवाब में इंडिया की तरफ से शिखर धवन का विकेट गिर गया है और रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं. इस स्लो पिच पर 273 रनों का टारगेट भी आसान नहीं दिख रहा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement