31 दिसंबर की शाम सूचना मिली कि बंद मकान के अंदर अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेहा और बेटी वसुंधरा की डेड बॉडी पड़ी है. इसके बाद हम पहुंचे. जांच शुरू की. अजय पाठक का बेटा वहां नहीं था तो हमें उम्मीद जगी शायद वह बच गया हो. फिर हमें पता चला कि अजय पाठक की गाड़ी ईको स्पोर्ट भी गायब है. फिर हमने गाड़ी की छानबीन शुरू की. डेड बॉडी की फॉरेंसिक जांच की गई है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. आरोपी हिमांशु ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है.जायसवाल के मुताबिक, आरोपी हिमांशु ने उन्हें बताया,
अजय पाठक के पास मेरी 60,000 रुपये की तीन कमिटी थी. जिसके पैसे उनसे कई बार मांगने पर भी नहीं दिए. पैसे देने के बजाय वह डांट देते थे. सही ढंग से बात तक नहीं करते थे. इसी सब से गुस्सा होकर मैंने अजय के साथ उसके पूरे परिवार की हत्या कर दी.अफसर ने बताया कि 24 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का पता लगाने के लिए डीजीपी ने टीम को 25000 रुपये इनाम देने का ऐलान किया है.
वीडियो- उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में दूल्हे की बदतमीज़ी के बाद दुल्हन ने बारात ही वापस लौटा दी






















