The Lallantop

बिग बॉस कंटेस्टेंट 'बालिका वधू' ने किया सुसाइड

बहुत दुखी कर गई आनंदी. 24 की उम्र में प्रत्यूषा बनर्जी ने किया सुसाइड. रिलेशनशिप का पचड़ा हो सकती है वजह.

Advertisement
post-main-image
प्रत्यूषा
छोटे पर्दे की 'बालिका वधू' नहीं रहीं. मशहूर टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी का लीड रोल निभा चुकीं प्रत्यूषा बनर्जी ने शुक्रवार को मुंबई के अपने घर में सुसाइड कर लिया.
खबरों के मुताबिक, 24 साल की प्रत्यूषा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की. जिसके बाद उन्हें अंधेरी के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल लाया गया. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सुसाइड की वजह अभी साफ नहीं है. लेकिन सुगबुगाहटों के मुताबिक, रिलेशनशिप का झगड़ा इसकी वजह हो सकती है.
pratyusha1

बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह से उनका रिश्ताठीक नहीं चल रहा था. जिसकी वजह से वह कुछ समय से डिप्रेशन में थीं. अस्पताल प्रशासन अभी मीडिया को कुछ बता नहीं रहा है. छोटे पर्दे के कई एक्टर्स जैसे काम्या पंजाबी और सिद्धार्थ शुक्ला ने खबर की पुष्टि की है.
'बिग बॉस' के घर में प्रत्यूषा
'बिग बॉस' के घर में प्रत्यूषा

प्रत्यूषा ने 'बालिका वधू' में आनंदी का वयस्क किरदार निभाया था. इसके बाद वह कुछ रियलिटी शोज में भी नजर आईं. वह 'झलक दिखला जा-5' और 'बिग बॉस 7' में भी थीं. टीवी पर वह आखिरी बार 'ससुराल सिमर का' में दिखी थीं, जहां उन्होंने 'डायन' का किरदार निभाया था. उनके पिछले कुछ महीने काफी कंट्रोवर्शियल रहे थे. उन्होंन 8 लोगों पर खुद को पुलिसवाले बताकर उनसे छेड़छाड़ का आरोप लगाया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement