The Lallantop

जिसने पाकिस्तान में सबसे पहले चखी 'दो बूंद जिंदगी की'

आज वो बच्ची बड़ी होकर पोलियो के खिलाफ जंग लड़ रही है. बिलावल भुट्टो की बेहद करीबी हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
इंडिया अब 'पोलियो फ्री' है. लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान अब भी पोलियो से लड़ रहा है. अभियान की अगुवाई का जिम्मा पाकिस्तानी की एक ऐसी बालिका के कंधों पर है, जिसका पाकिस्तान में पोलियो अभियान से सीधा कनेक्शन है. WHO के मुताबिक, पाकिस्तान और अफगानिस्तान अब भी पोलियो फ्री नहीं है.  दुनिया के सबसे ज्यादा पोलियो के मामले पाकिस्तान से हैं. ये आंकड़ा 2014 और अक्टूबर 2015 तक का है. पाकिस्तान में पोलियो अभियान की शुरुआत 1974 से हुई. लेकिन आधिकारिक तौर पर अभियान ने उड़ान साल 1994 में भरी. क्या आप जानते हैं पाकिस्तान में पहली पोलियो ड्रॉप किस बच्चे ने पी थी और उस बच्चे का पोलियो अभियान से क्या वास्ता है. आइए हम बताते हैं... aseefa-bhutto पांच साल की असीफा वो पहली बच्ची थी, जिसे पाकिस्तान में पोलियो की पहली ड्रॉप पिलाई गई. असीफा बेनजीर भुट्टो की बेटी और बिलावल भुट्टो की बहन हैं. 1994 में पोलियो अभियान के पाकिस्तान में शुरू होने के वक्त प्रधानमंत्री थीं बेनजीर भुट्टो. बेनजीर ने पोलियो की पहली ड्रॉप अपनी बेटी असीफा अली भुट्टो जरदारी को ही पिलाई थी. तब असीफा की उम्र पांच साल थी. अगस्त 2012 में यूनीसेफ ने पाकिस्तान में असीफा को पोलियो की गुडविल अंबेसडर बनाया. तब से लेकर अब तक असीफा पाकिस्तान में पोलियो अभियान की कमान संभाले हुए हैं. वर्ल्ड पोलियो डे पर असीफा की अपील http://www.dailymotion.com/video/x3asuzm_aseefa-bhutto-zardari-message-on-world-s-polio-day_people पाकिस्तान में पोलियो पर बनी डॉक्यूमेंट्री.. https://www.youtube.com/watch?v=6dyGAzoh5sk

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement