लोकसभा सांसद और AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक पर बुरी तरह भड़क गए. इतना कि सत्यपाल मलिक के लिए 'चुल्लू भर पानी में डूब मरने' की बात कह दी. सत्यपाल मलिक ने हाल में एक इंटरव्यू में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने हमले के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया था. ये भी दावा किया था कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें इस बारे में चुप रहने को कहा था.
'चुल्लू भर पानी में डूब मरो तुम सत्यपाल मलिक', पूर्व गवर्नर पर बुरी तरह भड़के ओवैसी
ओवैसी ने ये भी कहा- 'सत्यपाल मलिक ने शहीदों के खून से होली खेली है.'


अब सत्यपाल मलिक के इन्हीं आरोपों को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व गर्वनर पर निशाना साधा है. एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मलिक ने गवर्नर की कुर्सी को बचाने के लिए भारत के ‘शहीदों के खून से होली’ खेली है.
‘चुल्लू भर पानी में डूब मरो तुम’ओवैसी के बयान का वीडियो AIMIM के यूट्यूब चैनल पर 26 अप्रैल को शेयर किया गया था. इसमें औवसी ने सत्यपाल मलिक से कई सवाल किए. उन्होंने कहा कि कश्मीर से जब 370 हटाया गया था तब फरवरी 2019 में कश्मीर में पुलवामा आंतकी हमला हुआ. उसके बाद बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई. फिर चुनाव हुए. मलिक उस वक्त भी गवर्नर थे. लेकिन मलिक ने उस वक्त कुछ नहीं बोला. ओवैसी ने आगे कहा,
‘मैं सत्यपाल मलिक से पूछना चाहता हूं कि भारत से उनकी ये कौनसी मोहब्बत है. गवर्नर की कुर्सी को बचाने के लिए भारत के शहीदों के खून से होली खेले तुम. अरे चुल्लू भर पानी में डूब मरो तुम.’
औवेसी ने मलिक पर गवर्नर की कुर्सी को बचाने के आरोप लगाते हुए कहा कि जब मलिक गवर्नर बने थे तब उन्होंने शपथ ली थी. इसलिए उस वक्त उनको उस वक्त गवर्नर की सीट को लात मारनी चाहिए थी. उन्होंने आगे कहा,
‘मोदी की गलती की वजह से हमारे सिपाही मारे गए, मगर मलिक कुछ नहीं बोले, क्योंकि उन्हें गवर्नर की कुर्सी पर छिपककर बैठना था. मलिक अब बोल रहे हैं. चार साल के बाद.’
औवेसी ने मलिक की देश भक्ति पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि उस वक्त उन्होंने कुछ नही कहा. और मोदी चुनाव जीत गए.
वीडियो: सत्यपाल मलिक और पीएम मोदी पर ओवैसी ने क्या-क्या सुना डाला?


















