लल्लन की भाषा और बोली सुनने कल CP आ जाओ
इस खबर को संदेश समझना और फीचर इमेज को कार्ड. कल आ जाओ ऑक्सफोर्ड बुक स्टोर.
Advertisement

फोटो - thelallantop
दिल्ली में हैं? अरे सुनिए. कल सीपी आ जाइए. एपीजे लैंग्वेज फेस्टिवल हो रहा है. कल ही. 11 बजे से. दी लल्लनटॉप के सरपंच सौरभ द्विवेदी भी होंगे. उनका सेशन है 2 बजे. नाम होगा भाषा और बोली. साथ में सत्यानंद निरुपम हैं , शैलेश भारतवासी होंगे, आसिया ज़हूर और पाणिनि आनंद भी होंगे. अदिति माहेश्वरी कार्यक्रम मॉडरेट करेंगी. और दूसरे सेशन भी होने हैं. बॉलीवुड की भाषा: देवदास से देव-डी तक में जयदीप साहनी, मिहिर पांड्या और जय अर्जुन सिंह होंगे. अक्रॉस बॉर्डर्स में मालाश्री लाल, हरीश त्रिवेदी और नमिता गोखले होंगे. कन्नड़, कोंकणी और अंग्रेजी पर भी बात होगी. और बहुत से सेशन हैं. आओगे तो न पता लगेगा. इस खबर को संदेश समझना और फीचर इमेज को कार्ड. पढ़ लो सब डीटेल हैं, टाइम हो, इंटरेस्ट हो और लल्लन से मिलना हो तो कल आ जाओ. टाइम न भूलना. और सुनो. एंट्री फ्री है. दी लल्लनटॉप अपनी भाषा के कारण पहले भी चर्चा में रही. ऑक्सफ़ोर्ड में हिंदी महोत्सव 16 में भी लल्लन जा पहुंचा। फिर क्या हुआ था याद है न? हिंदी महोत्सव 16: 'हाय हिंदी' का रोना मत रोइए, हिंदी को Hi कहिए
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



