The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • India
  • delhi irs daughter rape murder case tried assaults open biometric locker to rob home police investigation

दिल्ली रेप मर्डर केस: घसीटकर कमरे में लाया, बेहोशी में रेप, ऐसे थे दरिंदगी भरे वो 45 मिनट

Delhi IRS daughter rape-murder case: 22 अप्रैल को हुई इस घटना में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी राहुल मीणा ने तिजोरी खुलवाने के लिए पीड़िता के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल किया था. वो पीड़िता को स्टडी रूम से घसीटते हुए नीचे ले आया था.

Advertisement
pic
pic
शुभम कुमार
| अरविंद ओझा
23 अप्रैल 2026 (अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026, 03:07 PM IST)
irs daughter rape murder updates
आरोपी राहुल मीणा ने पेचकस से घर की लॉकर खोली. (फोटो-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कॉलोनी से एक सीनियर IRS अधिकारी की बेटी की हत्या और रेप केस में नए अपडेट सामने आए हैं. आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 22 अप्रैल को हुई इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ने तिजोरी खुलवाने के लिए पीड़िता के फिंगरप्रिंट का इस्तेमाल किया था. दिल्ली आने से एक रात पहले वह अलवर के अपने घर में था. राहुल पर घर के पास रहने वाली शादीशुदा महिला के साथ भी रेप का आरोप है. पुलिस की जांच में अब तक कई खुलासे हुए हैं 

आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि आरोपी ने हत्या करने के बाद घर की अलमारी से 2.5 लाख रुपये चुराए थे. इस चोरी की बात आरोपी ने खुद स्वीकार की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि पहले उसने पीड़िता को स्टडी रूम की सीढ़ियों से घसीटा और नीचे लेकर आया. फिर राहुल ने लड़की के सिर पर किसी भारी सामान से वार किया था, जिसके बाद वो बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में पीड़िता के साथ रेप भी करने का आरोप है.  

फिर पीड़िता के फिंगरप्रिंट्स की मदद से तिजोरी खोलने की कोशिश की. पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़िता के शरीर में ब्लड सर्कुलेशन रुक गया होगा. उसके हाथों पर खून लगा था, इसलिए बायोमेट्रिक काम नहीं किया. इसके बाद राहुल ने पेचकस से लॉकर खोलने की कोशिश की थी.  

रिपोर्ट के मुताबिक, लॉकर खुलने पर उसने कैश और जेवर सब कुछ कमरे में पड़े एक बैग में भर लिया. उसके पैंट पर खून लगा हुआ था. इसलिए उसने अलमारी खोली और लड़की के भाई की पैंट पहन ली. पैंट चेंज करने के बाद, उसने घर में पड़ी चप्पल पहनी और मौके से फरार हो गया. 

आरोपी को कम उम्र से थी गैंबलिंग की लत

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, राहुल ऑनलाइन गेम '3 पत्ती' खेलता था जिससे पैसे कमाता था. साथ ही, उसके कई महिलाओं से भी संबंध थे. वो गेम से पैसे कमाता और पैसे देकर घर पर लडकियां बुलाकर उनके साथ यौन संबंध बनाता था. यही आदत उस पर हावी हो गई. उसने 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस की शादीशुदा महिला के साथ रेप किया था. पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसने महिला के शरीर पर दांत कांटे और जान से मारने की धमकी दी थी. इसके बाद ही वो दिल्ली आया और अपने पुराने मालिक की बेटी का रेप और मर्डर किया.

घर का चप्पा-चप्पा जानता था

राहुल अधिकारी के घर में डोमेस्टिक हेल्प के तौर पर करीब एक-डेढ साल तक काम कर चुका है. मुमकिन है कि कॉलोनी के गार्ड्स उसको जानते थे. वो घर के सिक्योरिटी कोड्स जानता था. साथ में उसे ये भी पता था कि दूसरे डोमेस्टिक हेल्पर्स के लिए चाभियां कहां रखी जाती हैं. इसी वजह से वो सीधा विक्टिम के स्टडी रूम में पहुंच गया. गैंबलिंग की लत की वजह से IRS अधिकारी ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. CCTV फुटेज और चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट अभी आनी बाकी है. 

वीडियो: IRS की बेटी की हत्या और रेप का आरोपी गिरफ्तार, एक दिन पहले दूसरी महिला का रेप किया था

Advertisement

Advertisement

()