The Lallantop

चट शादी पट चोरी, फटाफट तलाक

दो जगह की खबरें हैं. एकदम एक जैसी. एक इंडिया की दूसरी सउदिया की.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
बिजनौर की न्यूज है. शाम को शादी हुई. रात में लड़की वालों ने लड़के के रिश्तेदार पर चोरी का इल्जाम लगाया. पूरी बारात दूल्हा समेत कैद. सुबह तलाक हो गया. किस्सा करोंदा पचड़ू गांव का. पचड़ू गांव में पचड़ा नहीं होगा तो कहां होगा. वहां सोमवार को कारी इमरान की बारात आई. पड़ोसी गांव चांदपूरों से. शादी ब्याह कायदे से निपट गया. कुबूल कुबूल वाली रस्म हो गई. दावते वलीमा भी निपट गया. फिर हो गया लोचा. दुल्हन के पापा नासिर अहमद रात को भागे भागे आए. कहा कि अलमारी में 1.45 लाख रुपए रखे थे. कोई पार कर दिहिस. और सीधा इल्जाम ठोंक दिया आकिब पर. आकिब दूल्हे का भतीजा, साथ में एक औरत. दूल्हे और उसके रिश्तेदार नहीं नहीं करते रहे. जनाती उखड़ गए. बारातियों को घेर लिया. कहा सुबह पुलिस आएगी तभी छोड़ेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सुबह पुलिस बुला ली गई. फिर लड़के ने तलाक दे दिया. ये बताते हुए कि "मेरा कोई इरादा नहीं था तलाक देने का लेकिन मैं मजबूर हूं." शिकायत नहीं दर्ज कराई गई और गांव वाले समझौते की कोशिश करते रहे. आधा घंटा पुरानी वाइफ फोन पर चैटियाती रही, बस दे दिया तलाक ये किस्सा सउदिया का है. सऊदी अरब. वहां भी एक जोड़े की शादी वादी हो गई. प्रोग्राम निपटने के बाद होटल में पहले से बुक कमरे में गए दोनों जने. यानी मियां बीवी. पहुंचते ही बीवी फोन पर किसी से चैट करने लगी. मियां जी थोड़ी देर मनुहार करते रहे. बेबी, शोना, मुझसे बात करो. दोस्तों से तो हमेशा करती हो. वाइफ अपने एक सूत्री कार्यक्रम में लगी रही. गुस्से में आकर पति ने बोल दिया तीन बार. तलाक तलाक तलाक.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement