आज 23 फरवरी से 28 फरवरी तक संगम तट पर त्रिवेणी महोत्सव होगा, खूब बड़े-बड़े लोग आएंगे. जैसे मुनव्वर राणा, मंजर भोपाली, जावेद अली, अन्नू कपूर, अमीषा पटेल. 100 फीट लंबा और 50 फीट चौड़ा स्टेज बन रहा है. इत्ता बड़ा जित्ता आज तक यूपी में कभी नहीं बना. पूरे शहर की बिल्डिंग्स चमचमाएंगी अलग.तैयारी इत्ती हाई-फाई और तैयारी करने वाले तैयारियों पर ही मूतते दिख रहे हैं. अब बहाना ये बनाया जा है कि एडीएम साहब को शुगर की बीमारी है. कंट्रोल नहीं कर पाए तो सूसू कर दिए. अब जांच होगी, वैसे एक राय देंगे हम. जांच होगी तो ये भी देख लें कि आस-पास बाथरूम था भी या नहीं? और था तो कित्ती दूर था.
त्रिवेणी संगम पर मूतते पकड़ाए एडीएम O Pee श्रीवास्तव
प्रेस कांफ्रेंस में गए थे, सूसू लग आई, त्रिवेणी तट पर सूसू किए अब वायरल हो रखे हैं
Advertisement

फोटो - thelallantop
श्रीलाल शुक्ल ने राग दरबारी में लिखा है "हमें देखो हम आज भी उतने ही प्राकृत हैं! हमारे इतना पढ़ लेने पर भी हमारा पेशाब पेड़ के तने पर ही उतरता है, बंद कमरे में ऊपर चढ़ जाता है." आप कह दो, ये पुरानी बात है. ऐसा देहाती करते हैं, अपढ़ लोग करते हैं, पर कोई एडीएम ऐसा करे तो क्या कहोगे. इलाहाबाद के एडीएम हैं. ओपी श्रीवास्तव. गए थे गंगा-यमुना-सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर त्रिवेणी महोत्सव वाली प्रेस कांफ्रेंस का हिस्सा बनने. कांफ्रेंस खत्म होने वाली थी. उनको सूसू आ गई. ओलट में गए और लगे मूतने यमुना किनारे. किसी की नजर पड़ गई. बस फिर हो गए कैमरे में कैद. और छा गए सोशल मीडिया पर.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















