वेस्ट एशिया में ईरान के साथ अमेरिका-इजराइल की जंग तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है. ताजा हमलों में ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. इससे पहले, ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के चीफ अली लारीजानी इजरायली एयरस्ट्राइक में मारे गए थे.
ईरान को एक और बड़ा झटका, इजरायली हमलों में IRGC के प्रवक्ता मोहम्मद नैनी की मौत
Iran की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. कुछ घंटे पहले ही उन्होंने अमेरिकी नौसेना को चेतावनी दी थी.


अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'तसनीम' के मुताबिक, IRGC ने एक बयान जारी कर बताया कि अमेरिकी-इजरायली हमलों में ब्रिगेडियर जनरल अली मोहम्मद नैनी की मौत हो गई है. वे IRGC के प्रवक्ता और जनसंपर्क के उप-प्रमुख थे. मोहम्मद नैनी को जुलाई 2024 में IRGC के इस पद पर नियुक्त किया गया था. 1957 में जन्मे नैनी ईरान-इराक युद्ध के अनुभवी सैनिक थे.
TOI की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद नैनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के इस दावे का खुलेआम मजाक उड़ाया था कि ईरान की नौसेना तबाह हो चुकी है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि लगातार हो रहे हमलों के बावजूद ईरान मिसाइलों को बना रहा है. नैनी ने कहा,
"क्या ट्रंप ने यह नहीं कहा था कि ईरान की नौसेना तबाह हो चुकी है? अगर ऐसा है, और अगर उनमें हिम्मत है, तो वे अपने जहाज फारस की खाड़ी में भेजकर दिखाएं."
इससे पहले, इजरायल ने ईरान के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक अली लारीजानी को मार दिया था. अली लारीजानी ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव थे. उनको अयातुल्ला अली खामेनेई के बाद सबसे ताकतवर नेता माना जाता था.
ये भी पढ़ें: अली लारिजानी कौन थे? जिन्हें इजरायल ने मार दिया
अपनी मौत से लगभग एक हफ्ते पहले, अली लारीजानी ने डॉनल्ड ट्रंप की चेतावनी के जवाब में उन्हें कायदे से सुनाया था. उन्होंने कहा था कि ईरान का बलिदानी राष्ट्र आपके खाली खतरों से नहीं डरता है. यहां तक कि जो आपसे बड़े हैं, वे भी ईरान को खत्म नहीं कर सके. उन्होंने एक तरह से प्रेसिडेंट ट्रंप को धमकी देते हुए कहा था कि वो सावधान रहें. ऐसा न हो कि वो खुद को खत्म कर लें. इसी के बाद से वो अमेरिकन-इजरायली इंटेलिजेंस के रडार पर आ गए थे.
वीडियो: क्या ईरान के तेल से बैन हटाएगा अमेरिका? US ट्रेजरी सेक्रेटरी ने क्या ऐलान किया है?


















