The Lallantop

'कंगना जादू-टोना करती थी, खाने में खून मिलाती थी'

अध्ययन सुमन का कंगना रनोट के बारे में चौंकाने वाला दावा.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
ऋतिक और कंगना के बीच चलने वाली लड़ाई में अब लोग साइड लेने लगे हैं. अब तक तो ऋतिक और कंगना ट्विटर या वकीलों से बातें करवा रहे थे. अब इनके दोस्त और दुश्मन लड़ाई में कूद पड़े हैं. पहले सुजैन खान ने एक्स हसबैंड ऋतिक के पक्ष में ट्वीट किया. और अब कंगना के एक्स अध्ययन सुमन ने कंगना पर कुछ सीरियस आरोप लगाएं हैं. इतने सीरियस कि अगर ये सच हुए तो कंगना मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न के लिए जेल भी जाना पड़ सकता है. बता दें कि कंगना और अध्ययन ने लगभग 1 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों का साथ राज़-2 फिल्म की शूटिंग से शुरू हुआ था. अध्ययन सुमन ने ये इंटरव्यू दिया डीएनए वेबसाइट को. जिसमें अध्ययन सुमन ने कंगना के बारे में बताईं कुछ चौंका देने वाली बातें. इनमें कितनी बातें सच हैं, और कितनी नहीं. ईगो, स्टारडम और इश्क की लड़ाई में कौन सच्चा है, कौन झूठा, ये तो बाहरी दुनिया नहीं जानती. हम तो बस हर पक्ष की बातें सुन कर अनुमान भर लगा सकते हैं. जानिए क्या कहा अध्ययन सुमन ने.
"ऋतिक के साथ मैं खुद को जोड़ कर देख पाता हूं. मैं समझ सकता हूं उनपर क्या बीत रही होगी. मैं खुद ये सब भोग चुका हूं. ये सिर्फ शारीरिक तकलीफों की बात नहीं है. इसमें इमोशनल टॉर्चर शामिल है. एक बार उसने मुझे अपने फ़ोन का पुराना सिम अपने नए फ़ोन में डालने के लिए दिया. ऐसा करते हुए मैंने देखा कि उसका इनबॉक्स तो खाली था. लेकिन सेंट बॉक्स में 50-70 मैसेज थे. जो ऋतिक को भेजे गए थे. मैं जानता हूं कंगना की नज़र तब से ही ऋतिक पर थी. वो ऋतिक को जानने के लिए बहुत डेस्पिरेट थी. मैंने उससे उन मैसेजेस के बारे में पूछा. उसने कहा कि ऋतिक उसके को-स्टार हैं. और उसे उन से इसी तरह बात करनी पड़ती है. उसने मुझे विश्वास दिलाया कि वो सारे मैसेज सीरियस नहीं थे.

"जब भी मैं ऋतिक से कंगना के साथ मिला, मैंने कभी ऋतिक को कंगना की तरफ आते नहीं देखा. ऋतिक की साइड से मुझे कोई फीलिंग्स नहीं दिखीं."

मैं और कंगना बैठ कर ऋतिक की बर्थडे पार्टी में बातें कर रहे थे. ऋतिक जैसे ही कमरे में आए, कंगना मेरी बात काट कर उठ गई. जो फूल और शैम्पेन हम ऋतिक के लिए लाए थे, उन्हें ऋतिक को देते हुए कहा, "ये मेरी तरफ से आपके लिए." उसने ऋतिक से मेरी पहचान तक नहीं करवाई."
'कंगना साइको थी'
"उसके लिए मैंने वो सब किया जिन्हें करने के बारे में मैं सोच भी नहीं सकता था. उसने फिल्मफेयर अवॉर्ड के पहले मेरा सर मुंडवा दिया. मेरे बाल कभी इतने खराब नहीं लगे. लेकिन मैंने कोई सवाल नहीं उठाया. उसने कहा था कि मुझे एक नए स्टाइल की जरूरत है. मुझे याद है हाल-ए-दिल के प्रीमियर के दौरान आदित्य पंचोली एग्जिट गेट पर खड़े थे. पहले कंगना निकलीं. फिर मैं. मुझे रोक कर आदित्य ने कहा, इस सर्कस में तुम्हारा स्वागत है, दोस्त. ऑल द बेस्ट. लेकिन उस समय मुझे उनकी बात का मतलब समझ नहीं आया. मार्च 2008 में उसके बर्थडे पर हम 'द लीला' में थे. उसने उन सबको इन्वाइट किया था जो उसके साथ काम कर चुके थे. उसने मुझसे कहा, 'आज रात कोकेन लेते हैं.' मैं उसके साथ पहले भी हैश ले चुका था. मेरा अनुभव अच्छा नहीं रहा था इसलिए मैंने मना कर दिया था. मुझे याद है कि कोकेन को 'ना' कहने पर मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी बहस उस रात हुई थी. मेरे पापा को फिल्म इंडस्ट्री से फ़ोन आने लगे थे. आदित्य पंचोली ने पापा को कॉल कर कहा, "शेखर जी ये क्या हो रहा है? वो लड़की पागल है, साइको है. और वो हमेशा ऐसी ही रही है. आदित्य ने मेरे पापा से कहा कि मुझे उसके चंगुल से बाहर निकालें वरना मैं बर्बाद हो जाऊंगा. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी."

"वो एक 'स्प्लिट-पर्सनालिटी' की तरह थी. एक तरफ मुझे MC/BC की गालियां देती. दूसरी तरफ कहती, 'बेबी आई लव यू सो मच'."

"उसने अपने दिमाग में सोचना शुरू कर दिया था कि मेरे पापा उससे खुद के लिए कैम्पेन कराना चाहते हैं. मैंने उससे पूछा, तुम्हारा दिमाग फिर गया है क्या? उसने फिर मेरे पापा को बुरा-भला कहना शुरू कर दिया. वो कहती, "तुम्हारा परिवार मेरे स्टारडम को यूज करना चाहता है."
'वो इनसिक्योर थी'
"उसने मुझसे जबरन एक पत्रकार को फोन कर कहने को कहा कि मैं कंगना से बहुत प्यार करता हूं. वो मुझसे कहती, तुम इस बात को छिपाने की कोशिश कर रहे हो कि तुम मुझे डेट कर रहे हो. तुम्हें लगता है मैं सिर्फ तुम्हारी 'F*** Buddy' हूं? लेकिन उसकी तरफ से हमारी रिलेशनशिप पर कभी मीडिया में कोई भी टिप्पणी नहीं आई. मेरे पापा ने मेरे बर्थडे पर मुझे BMW7 गिफ्ट की. जब कंगना को इस बार में पता चला तो उसने कहा, "अच्छा, सच? तुम्हारे पापा ने तुम्हें एक करोड़ की कार दी? ऐसा क्या उखाड़ा तुमने लाइफ में?" ये तब की बात है जब उसे 'फैशन' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. और उसके पास कोई काम नहीं था. एक हफ्ते के अंदर ही वो हैदराबाद गई, और तेलुगु फिल्म 'एक निरंजन' साइन कर वापस आई. उसने मुझे बताया कि उसने भी वही कार बुक कर ली है जो मुझे मेरे पापा ने दी थी."

"सिर्फ कार लेने के पीछे उसने हैदराबाद जा कर फिल्म साइन कर दी थी. वो बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी कि मेरे पास एक ऐसी कर दी थी जिसे वो अफोर्ड नहीं कर सकती थी."

"राज़-2 के बाद मुझे भट्ट साहब का फ़ोन आया. उन्होंने कहा उन्हें मेरा काम खूब पसंद आया. वो मुझे कोई रोल देना चाहते थे. कंगना ने उस वक़्त कहा, "बहन** मुझे कोई फ़ोन क्यों नहीं कर रहा है? उस वक़्त मुझे बेवजह गिल्ट महसूस कराया गया."
'कंगना ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर किया'

"एक बार तो उसने मुझे थप्पड़ भी मार दिया. उसने कहा, mother***, बहन**, भो***, you are f**** jealous of my success!" थप्पड़ इतना तेज़ था कि मेरी आंखों में आंसू आ गए थे. वो पहला वाकया था जब कंगना हिंसक हुई थी."

मेरी बर्थडे पार्टी पर पापा कुछ लोगों से बात चीत के दौरान कह रहे थे कि कुछ लोग फिल्मों में नाम कमाने के लिए अपनी आत्मा तक बेच देते हैं. कंगना ने इसे पर्सनली ले लिया. और मेरे पापा को सबके सामने गाली थी. जबकि डैड एक जनरल बात कह रहे थे. उनका इशारा किसी की तरफ नहीं था. हमारी रिलेशनशिप में उसकी तरफ से शारीरिक हिंसा इंतनी बढ़ गई थी कि मेरी जगह कोई और लड़का होता तो शायद उसे पलट कर मार देता. मैं बहुत घबरा गया था. अपने PR के सामने हर रात रोता. मैं शराब पीता और शराब की बोतल गोद में लिए हुए ड्राइव कर मरीन ड्राइव जाता. जब भी अपनी कोई बात मुझसे मनवानी होती, वो फ़िजिकली हिंसक हो जाती. वो मुझे इस हद तक डॉमिनेट करती कि मैं अपने लिए फैसले नहीं ले पाता.
'कंगना काला जादू करती थी'
"एक बार कंगना ने मुझे रात को अपने घर बुलाया, कोई पूजा करने के लिए. मैं रात 11:30 बजे पहुंचा. पूजा रात 12 बजे शुरू होनी थी. उसका एक गेस्ट रूम था जो उसने काला कर रखा था. परदे में काले थे. कमरे में आग और मूर्तियों के अलावा कुछ और डरावनी चीजें थीं. उसने मुझसे कुछ मंत्र पढ़वाए. और मुझे कमरे के अंदर बंद कर दिया. मैं बहुत घबरा गया था. फिर मैं अपनी टैरो कार्ड रीडर के पास गया. उसने कहा कि किसी पहाड़ी इलाके की औरत मुझ पर काला जादू कर रही है. मेरी फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. और वो सफल होती जा रही थी. मम्मी ने घर पर पंडित बुलाया."

"पंडित ने पूछा, वो तुम्हारे लिए खाना बनाती है? मैंने कहा, हां. उसने कहा, वो अपना गंदा खून मिलाती है खाने में तुम पर टोना करने के लिए."

"वही पंडित बाद में सलमान के शो 'दस का दम' में आया. उसने कंगना को देखते ही कहा, 'ये पिशाचिनी है'. कंगना ने इसे मजाक की तरह लिया था. ये पूरा वाकया टीवी पर आया हुआ है."
'कंगना ने मुझे यूज किया'
"हमारी पब्लिक इमेज ऐसी थी कि मैंने कंगना का इस्तेमाल किया. लेकिन असल में कंगना का बॉयफ्रेंड कहलाने मेरे कॉन्फिडेंस को तोड़ता था. उसके लिए प्लान सिंपल था. वो एक शादीशुदा आदमी के प्यार से बाहर निकली थी. उसे एक इज्जतदार परिवार के लड़के के साथ रिश्ता कायम करना था. अपनी इमेज के लिए. जब मैं उससे मिला, वो कोई स्टार नहीं थी. वो मैं था जो स्टार बैकग्राउंड से आता था, वो नहीं. तो फिर किसने किसको यूज किया?"

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement