शादियों का सीजन चल रहा है और जमकर शादियां हो रही हैं. जिनकी नहीं हो रही है, वे दूसरे की में नाचकर फीलिंग ले रहे हैं. शादियों से जुड़े कई सारे वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल (Wedding Viral Videos) भी हुए हैं. इंसानों के अलावा जानवरों की भी शादी होती है. आपने कुत्ते कुतिया की शादी की तो कई खबरें पढ़ी होंगी. हाल ही में हमने आपको एक खबर बताई थी कि कैसे उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढोल-नगाड़ों के साथ कुत्ते-कुतिया की शादी करवाई गई. अगर आपने वो खबर ना पढ़ी हो तो यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं. अब ऐसी ही एक और शादी की खबर वायरल (A Parrot Got Hitched To A Myna In A Special Marriage Viral) हो रही है.
यहां धूमधाम से हुई तोता और मैना से शादी, बारात में जमकर नाचे लोग!
गजब ही कर दिया


अजब मध्य प्रदेश में गजब की शादी हुई है. ये इंसानों या कुत्तों की नहीं बल्कि तोता-मैना के बीच में हुई है. खबर मध्य प्रदेश के करेली के पास गांव पिपरिया से सामने आई है. यहां रविवार को एक तोता-मैना की शादी करवाई गई और वो भी पूरे रीति-रिवाजों के साथ. इस शादी के लिए पूरी रस्में और रीति-रिवाज निभाए गए. इस शादी से जुड़ी कई सारी तस्वीरें और वीडियोज सामने आ रहे हैं. पहले आप भी ये वायरल फोटो देखिए...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिपरिया के रहने वाले रामस्वरुप परिहार ने मैना को अपनी बेटी की तरह पाला था. बड्डल लाल विश्वकर्मा के पास एक तोता था. दोनों ने तोता-मैना का रिश्ता तय कर दिया. तोते की बारात एक टॉय कार पर निकाली गई. पूरे इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चा हो रही है. लोगों को ये वाली शादी खासी पसंद आ रही है. कह रहे हैं कि पक्षियों से भी इंसानों की तरह ही बर्ताव करना चाहिए.' किसी ने इसे बेवजह का खर्चा बताया. लोगों ने तो इस शादी पर अलग-अलग कॉमेंट कर रहे हैं. वैसे आपका इस पूरे मामले पर क्या मानना है? हमें कॉमेंट करके बताइए और ऐसी ही वायरल खबरों के लिए पढ़ते रहिए द लल्लनटॉप.
वीडियो: सोशल लिस्ट: अडानी को पठान से जोड़ जनता ने गुड न्यूज खोज ली, क्या वापसी करेगा अडानी ग्रुप?




















