The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Tommy weds Jelly dog wedding with Dhol Dance Phera Aligarh

कुत्ते-कुतिया की शादी हुई, बारातियों के डांस का ये Video देखकर आपका दिन बन जाएगा!

फेरे हुए, विदाई हुई, देशी घी का खाना बनकर मोहल्ले के कुत्तों में बंटवाया गया!

Advertisement
pic
16 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 16 जनवरी 2023, 02:44 PM IST)
Tommy weds Jelly: With dhol and baraat, dogs get hitched in UP's Aligarh
कुत्ते टॉमी और जेली की शादी हुई (फोटो-ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ढोल-नगाड़ों के साथ दो कुत्तों की शादी कराई गई. बकायदा बारात निकाली गई और फेरे भी हुए (Viral Dog Wedding in UP Aligarh). शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें लोग जमकर नाचते गाते दिख रहे हैं. आरती की थाली भी है और वरमाला भी. हिंदू रीति-रिवाजों के साथ टॉमी और जेली की शादी संपन्न हुई.

जेली, रामप्रकाश सिंह की पालतू डॉगी है. वो 7 महीने की है. वहीं टॉमी सुखरावली गांव के पूर्व प्रधान दिनेश चौधरी का पालतू कुत्ता है. दोनों की शादी मकर संक्राति के दिन यानी 14 जनवरी को तय हुई. इन कुत्तों की शादी किसी इंडियन बिग फैट वेडिंग से कम नहीं थी.

टॉमी की बारात निकली

दुल्हन बनी जेली और उसका परिवार टिकरी रायपुर से शादी करने आया था. दूल्हे टॉमी के परिवार वालों ने लड़की वालों का स्वागत सुखरावली गांव में किया. जेली के परिवार से आए लोगों ने टॉमी को तिलक भी लगाया. उसके बाद जुलूस के साथ टॉमी की बारात निकाली गई. ढोल बजे और नाच गाना भी हुआ. बारात के बाद वरमाला हुई. कुत्तों की शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ की गई.

देसी घी वाला खाना बना

टॉमी के मालिक दिनेश चौधरी ने बताया,

“मकर संक्रांति के मौके पर हमने शादी का आयोजन किया था. शादी में देसी घी से बना खाना परोसा गया. ये खाना पड़ोस के कुत्तों में भी बांटा गया था.”

दिनेश ने बताया कि इस शादी में 40 से 45 हजार रुपये का खर्चा किया गया. शादी के बाद बिदाई की सेरेमनी भी हुई.

पिछले साल नवंबर में गुरुग्राम में भी एक ऐसी शादी हुई थी. जहां कपल ने अपने पालतू कुत्ते की शादी पड़ोस के दूसरे कुत्ते से करा दी थी. शादी के लिए 100 इन्विटेशन कार्ड भेजे गए थे. हिंदू रीति-रिवाज के साथ बड़े उत्साह के साथ शादी पूरी हुई.
 

वीडियो: जेल में गाना गाकर वायरल लड़के को बॉलिवुड में किसने ऑफर दिया? बीच इंटरव्यू रोने क्यों लगा ये?

Advertisement

Advertisement

()