The Lallantop

स्टंप्स से गिल्ली उड़ी, बाउचर की आंख पर लगी और करियर खत्म

आंख हमेशा के लिए खराब हो गई.

Advertisement
post-main-image
मार्क बाउचर से बड़ा विकेटकीपर नहीं हुआ.
मार्क बाउचर. साउथ अफ्रीका का जबरदस्त क्रिकेटर. बाउचर अब पूर्व क्रिकेटर हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर इनकी एक वीडियो दिखी. उसमें वो राइनो यानी गैंडों को बचाने के लिए अपील करते दिख रहे हैं. इनके लिए एक ड्रिंक लॉन्च हुई है जिसका पैसा राइनों संरक्षण में खर्च होता है. खैर, इस बहाने ध्यान इस साउथ अफ्रीकी विकेटकीपर-बल्लेबाज की आंख पर गया. बाउचर की इसी बाईं आंख के चलते उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़नी पड़ी थी. 2012 में एक मैच के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए बेल उनकी आंख में घुस गई थी. नतीजा ये हुआ कि उनकी इस आंख की रोशनी चली गई. घंटों ऑपरेशन के बाद भी ये चोट ठीक नहीं हो पाई.
वीडियो में बाउचर की आंख की हालत देखिए- बतौर क्रिकेट प्रशंसक जब कोई बाउचर की इस आंख को देखता है तो उसे 2012 में घटी वो घटना याद आती है. जुलाई 2012 में समरसेट क्रिकेट क्लब के खिलाफ मैच के दौरान वो दुर्घटना हुई थी. उस वक्त अफ्रीकी स्पिनर इमरान ताहिर गेंदबाजी कर रहे थे. ये बाउचर के लिए आखिरी मैच साबित हुआ. बाउचर ने 147 टेस्ट, 295 वनडे और 25 टी20 इंटरनेशनल खेले. विकेट के पीछे कुल 998 शिकार किए जिनमें टेस्ट में 555 शिकार शामिल हैं और ये एक रिकॉर्ड रहा है. आज तक किसी ने इतने शिकार नहीं किए हैं.
वीडियो देखिए-

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement