The Lallantop

सलमान बरी हुए, इधर सात और हिरणों के मरने की खबर आ गई

एक-दो नहीं पूरे सात हिरण मारे गए. कुछ को बांध के मारा गया. कुछ को पेड़ पर लटका दिया गया.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
लगभग 140 किलोमीटर की दूरी है. नागौर और जोधपुर की. जोधपुर वही जहां 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर हिरण शिकार के आरोप लगे और आज ही सलमान को हाईकोर्ट ने पाक-साफ़ साबित किया. उधर वो छुट्टी पाए और इधर नागौर से हिरणों के मारे जाने की खबर आई. एक-दो नहीं पूरे सात हिरण मारे गए. कुछ को बांध के मारा गया. कुछ को तो मारकर पेड़ पर लटका दिया गया. श्रीबालाजी थाने के गंठिलासर की बात है. शनिवार की रात को मार कर सात हिरणों को पेड़ पर लटका दिया गया. ये खबर ठीक ऐसे समय आई है जब सलमान का अठारह साल पुराना मामला फिर चर्चा में है. ऐसी घटनाओं से ये भी साफ़ होता है कि हिरणों का शिकार आज भी उतनी ही बुरी तरह हो रहा है. NAGAUR NAGAUR2 NAGAUR3 NAGAUR4 NAGAUR6 NAGAUR7 NAGAUR8 बताते हैं, तीन शिकारी थे. उनने ही मारा था. उनमें से एक पकड़ा गया. दो भाग गए. इनके पास एक ऐसी डिवाइस भी मिली है. जिसकी मदद से ये हिरणों की आवाज निकालते थे. उससे बाकी के हिरण इनके पास चले आते थे और जाल में फंस जाते थे.  इनके मारे जाने के बाद विश्नोई समाज में बड़ा गुस्सा है. उनने बंद भी बुलाया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement