दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर एक रेलवे कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है (Railway Ticket Counter Fraud Video Viral). वीडियो में टिकट काउंटर पर बैठा कर्मचारी कस्टमर के नोट बदलता नजर आ रहा है. शख्स रेलवे कर्मचारी को टिकट खरीदने के लिए 500 रुपये का नोट देता है. लेकिन वो 500 के नोट को कब 20 रुपये में बदल देता है, ये वीडियो में कैद हो जाता है.
रेलवे कर्मचारी ने 500 के नोट को 20 के नोट से बदला, 'हाथ की सफाई' का वीडियो देखिए!
नोट बदलने वाला देख नहीं पाया कि उसका वीडियो भी बन रहा है!


शुक्रवार, 25 नवंबर को Rail Whispers नाम के यूजर ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया. पोस्ट के कैप्शन के मुताबिक, ठगी की ये घटना मंगलवार, 22 नवंबर की है. क्लिप में ग्राहक कर्मचारी से सुपरफास्ट ग्वालियर ट्रेन का टिकट मांगता है. वो टिकट काउंटर पर 500 रुपये का नोट देता है. इस पर रेलवे कर्मचारी नोट बदलते हुए ग्राहक को बेवकूफ बना देता है. वो ग्राहक से दो बार ट्रेन का नाम पूछता है ताकि उसकी नजर नोट पर ना पड़े. 500 का नोट 20 के नोट से बदलने के बाद वो कहता है कि टिकट तो 125 रुपये की है.
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल खूब हो रहा है. संबंधित रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि कर्मचारी के खिलाफ एक्शन लेते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कॉमेंट्स कर गुस्सा जाहिर किया. कुछ लोग ऐसे भी निकले जो पहले इस तरह की ठगी का शिकार हो चुके थे. एक यूजर ने लिखा,
“मेरे साथ 2016 में निजामुद्दीन स्टेशन पर भी ऐसा ही हुआ था. उस समय मेरे पास ऐसा कोई सबूत नहीं था. मैं कुछ नहीं कर सका.”
कई यूजर्स ने अपने इस तरह के अमुभव शेयर किए. एक यूजर ने लिखा,
“ये मेरे साथ भी हुआ था. भुगतान करते समय एक अधेड़ उम्र के चाचा मेरा ध्यान भटकाने आए और टिकट वाले ने मेरे 500 रुपये के नोट को 100 रुपये से बदल दिया. उस दिन मुझसे 400 रुपये ठगे गए.”
एक यूजर ने लिखा,
“इस तरह के कर्मचारी हमारी भारतीय रेल की हालत खराब कर रहे हैं और हमें शर्मसार कर रहे हैं.”
एक यूजर ने तंज कसते हुए लिखा,
“वाह.. अविश्वसनीय.. इस रेलवे कर्मचारी को अवार्ड देना चाहिए.. जाने कितने लोगों को इसने ठगा है.. इसे तत्काल निलंबित कर और इसके सभी रिटायरमेंट लाभों को रोका जाना चाहिए.”
कई लोगों ने ठगी करने वाले कर्मचारी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की.
देखें वीडियो- PM मोदी के साथ जिस बच्ची का वीडियो वायरल हुआ था, उसने इंटरव्यू में क्या राज खोल दिए?











.webp?width=275)


.webp?width=275)

.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



