दुनिया में मोदी की तारीफ करने बाइक ट्रिप पर निकलीं ये 4 लड़कियां
बाइकर्स क्वीन 8 देश घूमेंगी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
पीएम नरेंद्र मोदी ने कैंपेन शुरू किया. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ. पूरा इंडिया लगभग इस कैंपेन के बारे में जानता है. लेकिन अब इस कैंपेन के प्रचार के लिए सरहद पार जाने की प्लानिंग है. चार लड़कियां हैं. बाइक से 8 देश घूमेंगी और सबसे कहेंगी:
'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ.' 4 लड़कियों के इस ग्रुप का नाम है बाइकर्स क्वीन. लड़कियां सूरत की रहने वाली हैं. पूरे डेढ़ महीने में 8 देश बाइक से कवर करने का प्लान है. शुरुआत हुई नेपाल से. जब ये लोग सबसे पहले नेपाल पहुंची तो वहां भारतीय राजदूत रंजीत रे ने वेलकम किया. और लगे हाथ दूजे देश भूटान भेजने के लिए हरी झंडी भी दिखा दी. लड़कियों का ग्रुप भूटान की तरफ निकल लिया है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement











बाइकर्स क्वीन को लीड करने वाली डॉ सारिका ने कहा, 'ये पहली बार है कि जब लड़कियां मोदी के मिशन का प्रचार करने के लिए दुनिया के 8 देशों की कठिन यात्रा पर हैं. हमारी कोशिश है कि इस मिशन को सफल बनाएं. ' 


.webp?width=275)



