The Lallantop

दिल चीर के देख, तेरा नाम नहीं होगा!

शादी से मना किया तो बॉयफ्रेंड की छाती काट कर दिल निकाला, अब होगी फांसी.

Advertisement
post-main-image
img - thelallantop
बांग्लादेश में 21 साल की एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को गला काट कर मार डाला था. उसे अब फांसी की सजा मिली है. लड़की ने गला काटने के बाद चाकू से अपने बॉयफ्रेंड का सीना चीर कर दिल निकाल लिया. बात मार्च 2014 की है. अब जाकर कोर्ट का फैसला आया है. फातिमा अख्तर सोनाली अपने ब्वायफ्रेंड इमदादुल हक शिपोन से बहुत प्यार करती थी. 28 साल का शिपोन एक अस्पताल में पार्ट टाइम लिफ्ट अटेंडेंट का काम करता था. शादी को लेकर जब दोनों की बात हुई तो शिपोन ने उससे शादी से मना कर दिया. लड़की को ये भी पता चला कि शिपोन ने उसका वीडियो बना रखा है. साथ ही सोनाली के हाथ एक और वीडियो लगा. उस वीडियो में शिपोन किसी दूसरी लड़की के साथ सेक्स कर रहा था. शिपोन की इस हरकत से गुस्साई सोनाली ने शिपोन से बदला लेने की सोची. उसने शिपोन को मिलने बुलाया. और उसके ड्रिंक में नींद की 20 गोलियां डाल दी. गोलियों के असर से जब वो बेहोश हुआ तो सोनाली ने उसके हाथ-पैर बांध दिए. उसके बाद उसने पहले चाकू से गला काटा. और फिर छाती चीर कर दिल निकाल लिया. हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक प्रासिक्यूटर क्वाजी शब्बीर का कहना है कि सोनाली ने कोर्ट में अपना बयान दिया. उसने कहा कि उसे इस बात का कोई दुख नहीं है. उसने ये भी कहा कि मैं देखना चाहती थी कि ऐसी हरकतें करने वालों के दिल कितने बड़े होते हैं. हालांकि सोनाली कोर्ट के इस फैसले को चैलेंज कर सकती है. इस मसले पर जेल के डिप्टी इंस्पेक्टर का कहना है कि अगर सोनाली को फांसी होती है तो वो बांग्लादेश की पहली औरत होगी जिसे फांसी पर लटकाया जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement