The Lallantop

'कच्चा बादाम' के चक्कर में गैंगवार करके मर्डर कर दिया!

पीटकर रील्स बना रहे थे!

Advertisement
post-main-image
रील बनाने को लेकर युवक की हत्या (फोटो-आजतक)

महाराष्ट्र के पुणे जिले में इंस्टाग्राम रील बनाने को लेकर शुरू हुई लड़ाई मर्डर तक जा पहुंची (Teen Murdered Pune Reel Video). दो गुटों की कथित लड़ाई में रविवार, 6 नवंबर को एक 19 साल के युवक की हत्या कर दी गई. गैंगवार के दौरान एक अन्य नाबालिग की हत्या की कोशिश भी की गई. पुलिस ने मामल में 18 लोगों को हिरासत में लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मृतक का नाम ज्ञानेश्वर मांडेकर उर्फ ​​जय है. वो तलेगांव दाभाडे के एक कॉलेज में बीकॉम सैंकड ईयर का छात्र था. पुलिस ने बताया कि 6 नवंबर को रात करीब 10 बजे कुछ लोगों ने धारदार हथियार से जय की हत्या कर दी. इसके एक घंटे बाद ही 10 वीं क्लास में पढ़ने वाले 15 साल के छात्र पर भी हमला हुआ लेकिन वो बच गया. बताया जा रहा है कि नाबालिग जान बचाने के लिए नाले में कूद गया था.

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस ने बुधवार, 9 नवंबर को इंडियन एक्सप्रेस को बताया

Advertisement

“इलाके में दो गैंग एक्टिव थे. सरकार ग्रुप और बाबा ग्रुप. दोनों गुटों में लगभग 40 से 50 लोग हैं और ये सभी स्कूल-कॉलेज के छात्र है. ग्रुप में शामिल इन छात्रों की उम्र 15 से 22 साल के बीच है. दोनों के बीच कई बार भिड़ंत हो चुकी है.”

पुलिस के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले सरकार ग्रुप के लोगों ने बाबा ग्रुप के एक सदस्य की पिटाई की और इसका रील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. जवाब में बाबा ग्रुप के छात्रों ने भी सरकार ग्रुप के एक सदस्य पर कथित हमला किया और उस पर रील बना दी. इस सोशल मीडिया वार के चलते ही 6 नवंबर की रात को दोनों गुटों में फिर लड़ाई हुई.

तालेगांव दाभाडे थाने के प्रभारी निरीक्षक नितिन लांडगे ने कहा

Advertisement

“हमने अब तक 11 युवकों को गिरफ्तार किया है जो कि 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं. इसके अलावा सात नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है.”

पिंपरी चिंचवड़ पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया

“तलेगांव दाभाडे पुणे जिले के उन क्षेत्रों में से एक हैं जिनका आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है. अब स्कूल और कॉलेज के छात्र भी इन गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं जो कि चिंता की बात है. ये युवा कुछ उन गैंगस्टरों से प्रभावित हुए हैं जो सोशल मीडिया के जरिए लोगों को आतंकित करते हैं और धमकाते हैं.”

पुलिस ने बताया कि इन गुटों और उनकी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. 

देखें वीडयो- महाराष्ट्र: डॉक्टर के सामने बैठे मरीज को आया हार्ट अटैक, डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान

Advertisement